Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शफी अहमद बालक निर्विरोध सभासद चुने गए:इटावा के उर्दू मोहल्ला वार्ड उपचुनाव में मिली जीत

    15 hours ago

    2

    0

    इटावा। नगर पालिका परिषद के उर्दू मोहल्ला वार्ड में हुए उपचुनाव में शफी अहमद बालक निर्विरोध सभासद निर्वाचित हुए हैं। यह सीट पूर्व सभासद की मृत्यु के बाद खाली हुई थी। एडीएम कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर संदीप कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उपचुनाव में मृतक सभासद जावेद हुसैन की पत्नी शादमा भी प्रत्याशी बनना चाहती थीं, लेकिन नामांकन के अंतिम दिन वे आठ मिनट की देरी से पहुंचीं और अपना पर्चा दाखिल नहीं कर सकीं। इससे चुनावी मैदान में मुकाबला सीमित हो गया। इसके बाद, रविवार देर शाम पूर्व सभासद शफीक मस्त खां ने शफी अहमद को अपना समर्थन देने की घोषणा की। शफीक मस्त खां द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद शफी अहमद बालक का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 10 से 16 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनकी जांच 18 अप्रैल को हुई थी। नवनिर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक इससे पहले भी सभासद रह चुके हैं और अपने वार्ड के विकास कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कम कार्यकाल मिल रहा है, फिर भी वे उर्दू मोहल्ला वार्ड के विकास और वार्डवासियों की समस्याओं के निराकरण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कचहरी में शिवशंकर गुप्ता एडवोकेट, मोहसिन अली एडवोकेट, नदीम अहमद एडवोकेट, रमाकांत मिश्रा एडवोकेट, राजेश शर्मा, मोहम्मद ताहिर एडवोकेट, भरत दुबे एडवोकेट, हाजी गुड्डू मंसूरी, मोहम्मद अल्ताफ, जैनुल आबेदीन, कामरान खान, तनवीर वारसी, इसरार आलम, राजू मंसूरी, खान अनवर फय्याज, बॉबी जावेद अख्तर, सना उल्ला बेग, अब्दुल जब्बार, राहत हुसैन रिजवी, इंतजार मेव, जफर अली, मुन्ना देवा और इरफान अहमद सहित कई लोगों ने शफी अहमद का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष ने की बैठक:अमेठी में गो संरक्षण व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
    Next Article
    ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट:न्यायालय के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वैज्ञानिक विधि से किया विनष्टीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment