Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बास्केटबॉल चैंपियनशिप: प्रयागराज, बुलंदशहर ने दर्ज की जीत:न्यायमूर्ति वीसी दीक्षित ने कहा- खेल से बनते हैं जिम्मेदार नागरिक

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप का दूसरा दिन प्रयागराज के गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल, शांतिपुरम, फाफामऊ में रोमांचक रहा। इस दौरान प्रयागराज, गोरखपुर और बुलंदशहर की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी.सी. दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति वी.सी. दीक्षित ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, न्याय और आपसी सम्मान की भावना विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी टीमों के कप्तानों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। दूसरे दिन के मुकाबलों में गोरखपुर ने कानपुर को 24-05 से हराया। वहीं, प्रयागराज ने बरेली को 44-06 के बड़े अंतर से मात दी। बुलंदशहर ने चित्रकूट को 47-02 से पराजित कर एकतरफा जीत हासिल की, जिससे इन टीमों ने चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखा। अन्य मैचों में गाजियाबाद ने बिजनौर को 46-25 से शिकस्त दी। वाराणसी ने आगरा को 42-31 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। मैचों के दौरान खिलाड़ियों की तेज रफ्तार, सटीक पासिंग और शानदार शूटिंग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई मुकाबलों में रोमांचक पल देखने को मिले। कार्यक्रम में महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना की गई। डॉ. वंदना सिंह ने इस अवसर पर कहा कि खेल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है। इस दौरान राष्ट्रीय और स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने भी अपने अनुभव साझा कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधन और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में किसान के 2 लाख रुपये के आलू जले:आलू के कट्टों को गन्ने की छोई से गया था ढका, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    अयोध्या में महिला से ठगी:युवक झाड़-फूंक के बहाने सोने के जेवर लेकर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment