Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में किसान के 2 लाख रुपये के आलू जले:आलू के कट्टों को गन्ने की छोई से गया था ढका, पुलिस जांच में जुटी

    4 hours ago

    1

    0

    संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर में एक किसान को भारी नुकसान हुआ है। खेत से निकाले गए आलू के करीब 2000 कट्टों में अचानक आग लग गई, जिससे लगभग दो लाख रुपये का आलू जलकर नष्ट हो गया। गांव निवासी मुनव्वर हुसैन ने अपने खेत में आलू की फसल उगाई थी। फसल की खुदाई के बाद, उन्होंने लगभग दो हजार आलू के कट्टों को घर के बाहर सुरक्षित स्थान पर रखा था। इन कट्टों को पराली और गन्ने की छोई से ढका गया था। इसी दौरान अचानक पराली में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आलू से भरे कट्टों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सबमर्सिबल पंप की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक अधिकांश आलू जलकर नष्ट हो चुका था। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि पास में आई एक बरात के दौरान कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि जलती सिगरेट पराली में फेंकने से यह आग लगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित किसान मुनव्वर हुसैन के अनुसार, इस हादसे में उन्हें करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना हयातनगर प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या जोन: 1 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को आरसी जारी:87 हजार पर 424 करोड़ रुपये बकाया
    Next Article
    यूपी बास्केटबॉल चैंपियनशिप: प्रयागराज, बुलंदशहर ने दर्ज की जीत:न्यायमूर्ति वीसी दीक्षित ने कहा- खेल से बनते हैं जिम्मेदार नागरिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment