Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड ने 2026 में बनाया नया कीर्तिमान:मूल्यांकन के बाद 20 दिन में रिजल्ट जारी, 23 दिन का पुराना रिकॉर्ड टूटा

    1 hour ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर शिक्षा व्यवस्था में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 50 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का लंबा इंतजार समाप्त हो गया है। परिणाम की घोषणा प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय में शाम ठीक 4:00 बजे की गई। सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इस बार यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद महज 20 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर उपलब्धि हासिल की है। यह अब तक का सबसे तेज रिजल्ट घोषित करने का रिकॉर्ड माना जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष 2025 में परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था, जबकि इस बार 23 अप्रैल को ही रिजल्ट जारी कर दिया गया, यानी निर्धारित समय से दो दिन पहले। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन, निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई थी, जिसका सकारात्मक प्रभाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। हाईस्कूल में इस वर्ष 90.42 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 80.38 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। परिणामों के विश्लेषण में एक बार फिर छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। हाईस्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30 रहा, जबकि बालिकाओं ने 93.76 प्रतिशत के साथ बढ़त बनाई। वहीं इंटरमीडिएट में भी बालिकाएं आगे रहीं, जहां उनका पास प्रतिशत 86.32 रहा, जबकि बालकों का 75.04 प्रतिशत दर्ज किया गया। टॉपर्स की सूची में हाईस्कूल में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अंत में सचिव भगवती सिंह ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और असफल छात्रों को निराश न होकर आगे और बेहतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में ट्रैफिक सुधार के लिए आगरा में हुई मीटिंग:ADG ने व्यापारियों से मांगे सुझाव, अधिकारियों को दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश
    Next Article
    फर्रुखाबाद की दो छात्राएं यूपी बोर्ड टॉप-10 में शामिल:अंशिका को चौथा, रिधिमा को सातवां स्थान मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment