Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल में प्रदेश में 6वें स्थान पर राजवीर:गाजीपुर में टॉप कर जिले का नाम किया रोशन, 96.83 प्रतिशत अंक मिले

    2 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग के छात्र राजवीर तिवारी ने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गाजीपुर का नाम रोशन किया। अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए राजवीर तिवारी ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उन्होंने टॉप किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत की थी, लेकिन इतने बेहतर परिणाम की उम्मीद नहीं थी। राजवीर ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित तैयारी और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कक्षा 9 से ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी और अक्टूबर तक अपना पाठ्यक्रम पूरा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने ज्ञानोदय कोचिंग के बैच में पढ़ाई की और प्रतिदिन 4 से 5 घंटे अध्ययन किया। परिणाम घोषित होने के दिन राजवीर सामान्य रूप से कोचिंग पहुंचे थे। वहां शिक्षकों ने उनका परिणाम देखा और उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके बाद उनके पिता अभय नारायण तिवारी के मोबाइल पर बधाई संदेश आने शुरू हो गए। सूचना मिलते ही उनके पिता कोचिंग पहुंचे और बेटे को लेकर घर आए, जहां लोगों ने मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिले की मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर ओम हाई स्कूल सदर की अनामिका गुप्ता 96.17 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं। तीसरे स्थान पर प्रिंस चौहान ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि चौथे स्थान पर अंशिका मिश्रा और अंशिका कुशवाहा 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं। पांचवें स्थान पर शिवांशी (95.83 प्रतिशत), छठवें स्थान पर ओमकार (95.50 प्रतिशत) और सातवें स्थान पर नेहा चौहान (95.50 प्रतिशत) रहीं। आठवें स्थान पर ज्योति शर्मा, रूपा यादव, विपुल यादव, अन्नु यादव और पूजा मौर्या (सभी 95.33 प्रतिशत) ने जगह बनाई। नौवें स्थान पर अनिष्का यादव, अंचल और अविनाश यादव (सभी 95.17 प्रतिशत) रहे, तथा दसवें स्थान पर निधि यादव और स्नेहा सिंह (दोनों 94.83 प्रतिशत) रहीं। राजवीर तिवारी के पिता अभय नारायण तिवारी किसान हैं और उनकी माता इंदु तिवारी गृहिणी हैं। राजवीर ने बताया कि पढ़ाई के दौरान जो भी जरूरत पड़ी, पिता ने उसे पूरा किया और परिवार का पूरा सहयोग मिला। पिता ने कहा कि उन्होंने बेटे की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया और अनावश्यक बाहर जाने से रोका, साथ ही सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। वहीं मां इंदु तिवारी ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है और घर में लगातार बधाई देने वालों का आना-जाना लगा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेंटर पिता ने मजदूरी कर पढ़ाया,बेटी ने किया जिला टॉप:अब NDA से देश सेवा का इरादा, घर में खुशी की लहर
    Next Article
    शत-प्रतिशत रिजल्ट से छाया भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर:आकांक्षा बनीं जिले की चौथी टॉपर, हाईस्कूल-इंटर में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment