Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड 12वीं का आज आएगा रिजल्ट:गोरखपुर में 65,892 छात्रों ने दिया एग्जाम, अच्छे नंबर पाने के लिए पूजा कर रहीं बहनें

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) गुरूवार शाम 4 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। गोरखपुर में 65,892 छात्रों ने 12वीं का एग्जाम दिया था। इसके लिए जिले में 198 सेंटर बनाए गए थे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में एग्जाम हुआ। इसकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही थी। शाम चार बजे बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। जिसे छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे। रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवती इंटर कॉलेज की दो बहनें माही और मानसी सुबह से ही अच्छे नंबर पाने की खातिर पूजा पाठ कर रही हैं। दो साल में बढ़ी पास होने वाले छात्रों की संख्या विशेषज्ञों ने बताया कि पिछले साल 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड का रिजल्ट आया था। इस बार दो दिन पहले 23 अप्रैल को ही बोर्ड रिजल्ट जारी कर रहा है। इंटर में साल 2024 में 75.49 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। साल 2025 में 84.08 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी। जेल से 22 बंदियों ने दिया 12वीं का एग्जाम रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्कूलों के साथ-साथ पैरेंट्स भी बच्चों के प्रदर्शन को लेकर उत्सुक हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी जिले का परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद है। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती गई थी। जिसमें जिला जेल को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जहां 22 कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। अब सभी की निगाहें आज घोषित होने वाले परिणाम पर टिकी हैं। जानिए पिछले साल 2025 के जिले के 10 टॉपर जिले में पिछले साल इंटर के रिजल्ट में टॉप 10 में छात्राओं की अधिक संख्या थी। इसमे पहले रैंक पर रामसखी रामनिवास बालिका इंटर कॉलेज की हर्षिता दूबे (91.40), विमल मांटेसरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की अपूर्वा त्रिपाठी (90.80) और शबनम मेमोरियल इंटर कॉलेज के आलोक निषाद (90.80) प्रतिशत नंबर पाकर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे। इसी तरह तीसरा स्थान पाने वाले एनएनए इंटर कॉलेज की श्रेया पांडेय और सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज के अनुराग कुमार (90.60) प्रतिशत नंबर पाए। जीपी मौर्या इंटर कॉलेज की अदिति यादव (90.20) प्रतिशत नंबर प्राप्त कर चौथे रैंक पर रहीं। शक्ति भामा सिंह (89.60) नंबर पाकर पांचवीं रैंक हासिल की। इसी तरह मुरारी इंटर कॉलेज की अंकिता सिंह, विमल मांटेसरी गर्ल्स कॉलेज की मांडवी चौधरी, एसजीएस इंटर कॉलेज के आदित्य मौर्या और एसआरसीएम इंटर कॉलेज के सुधांशु (89.40) प्रतिशत नंबर प्राप्त कर छठवां रैंक हासिल किए। श्रीराम रेखा सिंह इंटर कॉलेज के आदर्श यादव और अभ्युदय पब्लिक स्कूल आदित्य गुप्ता (89.20) प्रतिशत नंबर पाकर सातवें स्थान पर रहे। जीपी मौर्या इंटर कॉलेज के मो. रियाज (88.60) प्रतिशत नंबर हासिल कर आठवें स्थान पर रहे। एसजीएस इंटर कॉलेज के अभिषेक यादव (88.40) प्रतिशत नंबर पाकर नौवें स्थान पर रहे। इसी तरह राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के निखिल सिंह, वीएसजे इंटर कॉलेज की अराध्या पटवा और आरएके इंटर कॉलेज के आदित्य कुमार राय (88.20) प्रतिशत नंबर प्राप्त कर 10वें स्थान पर रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रविकिशन ने योगी की शेर के पुतले संग फोटो खींची:पत्नी के पैर छूने वाले बयान पर सीएम ने चुटकी ली, पूछा- आप भी ऐसा कर रहे हैं क्या?
    Next Article
    फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन:जिला मुख्यालय पर धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment