Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रविकिशन ने योगी की शेर के पुतले संग फोटो खींची:पत्नी के पैर छूने वाले बयान पर सीएम ने चुटकी ली, पूछा- आप भी ऐसा कर रहे हैं क्या?

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सीएम योगी ने गुरुवार को शेर के पुतले के साथ फोटो खिंचवाई। सांसद रविकिशन ने अपने मोबाइल फोन से सीएम की तस्वीरें क्लिक कीं। नए-नए पोज बताए। योगी ने शेर के पुतले के पेट और चेहरे पर हाथ रखकर पोज दिए। रविकिशन ने योगी से कहा- महाराज जी शेर के फेस के साथ लो एंगल बनाइए। इतना सुनते ही सीएम और आसपास मौजूद लोग खिलखिलाकर हंस पड़े। कहने लगे कि ये शूटिंग वाला आइडिया है। इस पर सांसद ने जवाब दिया- जिंदगीभर यही तो सीखा है। इससे पहले योगी ने राप्ती ईको पार्क का उद्घाटन किया। ई-कार्ट से पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए रविकिशन के पत्नी के पैर छूने वाले बयान पर चुटकी ली। योगी ने मंच से कहा- आपने गोरखपुर के सांसद का भाषण तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आप उनके बताए आचरण को अपना रहे हैं या नहीं? दरअसल, संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए रविकिशन ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में मुझे लाखों वोट मिलते हैं। उनमें से 1 से 1.5 लाख वोट मेरी पत्नी लेकर आती हैं। मैं उनके पैर छूता हूं। मैं उनके पैर छूता हूं। पीठासीन डुमरियांगज के सांसद जगदंबिका पाल ने भी चुटकी लेते हुए कहा था- आज आपका संदेश दूर तक चला गया कि कोई ऐसा पत्नी व्रता है। राप्ती ईको पार्क को करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से 40 एकड़ में बनाया गया है। पहले यहां पर कूड़े का बड़ा ढेर हुआ करता था। पार्क में लोगों के लिए वॉकिंग ट्रैक और फुटपाथ बनाए गए हैं। पुराने टायर जैसे कबाड़ से जानवरों के पुतले बनाए गए हैं। योग और ध्यान के लिए अलग जगह बनाई गई है। बच्चों के लिए किड्स जोन भी तैयार किया गया है। देखिए 4 तस्वीरें… रविकिशन ने पूछा- किस-किस ने मेरा भाषण सुना था? इससे पहले सांसद रवि किशन ने भी मंच से लोगों से पूछा- मेरा संसद में दिया गया भाषण किस-किस ने सुना था? आपको कैसा लगा? इस पर वहां मौजूद लोगों ने 'हां' में जवाब दिया और जोरदार तालियां बजाईं। इस पर रवि किशन ने कहा- हम अपनी बात खुलकर रखते हैं, जबकि कुछ लोग बोलते नहीं हैं। अगर सच नहीं बोलेंगे तो सम्मान और अधिकार दोनों नहीं मिलेंगे। सीएम योगी के दौरे की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में सपा के 2 विधायकों समेत 46 पर FIR:SP बोले- सपाइयों ने पथराव किया, पूर्व मंत्री-SHO सहित कई घायल
    Next Article
    यूपी बोर्ड 12वीं का आज आएगा रिजल्ट:गोरखपुर में 65,892 छात्रों ने दिया एग्जाम, अच्छे नंबर पाने के लिए पूजा कर रहीं बहनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment