Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी:हाईस्कूल में 93.59% और इंटर में 84.02% छात्र पास ,हाईस्कूल में अदीबा बुशरा ने किया टॉप, इंटर में वंशिका उपाध्याय बनीं जिला टॉपर

    14 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम गुरुवार शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार इस बार हाईस्कूल में 93.59% और इंटरमीडिएट में 84.02% छात्र सफल रहे। हाईस्कूल परीक्षा में सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा अदीबा बुशरा ने 95.67% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट में एएस इंटर कॉलेज की वंशिका उपाध्याय ने 93.40% अंक के साथ जिला टॉप किया। मेरठ के क्षेत्रीय बोर्ड सचिव ज्योति प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष का परिणाम संतोषजनक रहा है और छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने परीक्षा कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों, मूल्यांकनकर्ताओं और पुलिस प्रशासन का सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही सफल छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में दो दिन पहले जारी किया गया, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर से जुड़े निर्णय लेने में सुविधा मिलेगी। जिले में इंटरमीडिएट में कुल 37,592 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 31,585 छात्र पास हुए। इनमें 17,280 छात्राएं और 20,312 छात्र शामिल हैं। वहीं हाईस्कूल में 36,684 परीक्षार्थियों में से 34,334 छात्र सफल रहे, जिनमें 17,644 छात्राएं और 16,690 छात्र शामिल हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। इसके बाद 18 मार्च से 1 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया और तय समयसीमा के भीतर परिणाम घोषित कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला कारागार में टीबी मुक्त अभियान शुरू:तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच, बंदियों की स्क्रीनिंग जारी
    Next Article
    बरेली की 5 बेटियों ने 10वीं में किया टॉप:रश्मि वर्मा पहले स्थान पर, 96.83% अंक प्राप्त किए, रजनी सिंह दूसरे नंबर पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment