Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी भाजपा MLA के बेटे ने नैनीताल में दिखाई रंगबाजी:जाम में कार का हूटर बजाया, SDM से बोला- हमारे पापा विधायक हैं

    4 hours ago

    1

    0

    नैनीताल में घूमने आए यूपी के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे ने SDM को धौंस दिखाई। गुरुवार को विधायक का बेटा राहुल पटेल अपनी सफेद रंग की कार में था। कार जब मॉल रोड के जाम में फंसी, तो उसने हूटर बजाना शुरू कर दिया। हूटर बजता देख ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए खड़े एसडीएम नवाजिश खालिक ने गाड़ी राहुल की गाड़ी रोक ली। इस पर राहुल ने कहा- तुम हमें नहीं जानते, पापा विधायक हैं हमारे। यह सुनकर SDM और भड़क गए उन्होंने फौरन गाड़ी में सवार राहुल को बाहर निकलने को कहा। उसके ड्राइवर को भी बाहर बुलाया। दोनों बाहर निकले तो SDM ने पहले चालान काटा और फिर कार को सीज कर दिया। इस दौरान विधायक का बेटा अपने फोन से किसी को कॉल भी मिलाता दिखा। लेकिन कोई भी उसका चालान कटने से रोक नहीं पाया। इस पूरी घटना के दौरान सड़क लंबा जाम लग गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। 4 पॉइंट्स में पढ़िए पूरा मामला... हूटर बजाने पर SDM ने रुकवाई कार यूपी के फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट है। यहां से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल छुट्टियां मनाने नैनीताल पहुंचा था। शहर के फेमस मॉल रोड पर जब उसकी गाड़ी जाम में फंसी, तो उसने हूटर बजाना शुरू कर दिया। उसी समय नैनीताल के उपजिलाधिकारी (SDM) नवाजिश खालिक वहां मौजूद थे। बिना किसी आपात स्थिति के हूटर बजता देख SDM ने तुरंत कार को रुकवा लिया। विधायक के बेटे से हूटर बजाने का कारण पूछा। विधायक के बेटे ने SDM और पुलिस से की तीखी बहस SDM के पूछताछ करने पर अपनी गलती मानने की जगह राहुल भड़क गया। उसने स्थानीय पुलिस और SDM के साथ तीखी बहस शुरू कर दी। बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। राहुल पटेल ने अपने विधायक पिता की पावर का हवाला देते हुए धौंस जमाने की कोशिश की। लेकिन नैनीताल प्रशासन के आगे उनकी एक न चली। प्रशासन ने गाड़ी सीज की, चालान काटा SDM और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने बिना किसी दबाव में आए तुरंत मोटर वाहन अधिनियम के तहत गाड़ी का चालान काट दिया। साथ ही कार को मौके पर ही सीज कर दिया। अब कोर्ट के लगा रहा चक्कर राहुल अब अपनी सीज हुई गाड़ी को छुड़वाने के लिए नैनीताल कोर्ट में वकीलों के जरिए कागजी कार्रवाई पूरी कराने की जद्दोजहद में लगा है। --------------- ये खबर भी पढ़ें… स्कूली बच्चियों से भरी रोडवेज बस पर पत्थरबाजी:उत्तराखंड में डर से चिल्लाईं छात्राएं- मम्मी बचाओ, बाइक से घेर बदमाशों ने बरसाईं लाठियां उत्तराखंड में चंपावत से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि स्कूली बच्चियां अपने घर जा रही हैं और बाइक सवार बदमाश लाठी लेकर उनका पीछा कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अमेरिकी हमले में घायल:पत्नी की मौत; दावा- पाकिस्तान उनके जरिए ही ईरान से सीजफायर वार्ता कर रहा था
    Next Article
    बलिया में आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया:सीडीओ ने खुली आपत्ति शिविर में शिकायतों का निस्तारण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment