Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अमेरिकी हमले में घायल:पत्नी की मौत; दावा- पाकिस्तान उनके जरिए ही ईरान से सीजफायर वार्ता कर रहा था

    17 hours ago

    1

    0

    ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी पर गुरुवार को जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें उनकी पत्नी की मौत हो गई और वे खुद गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान में उनके घर पर एयर स्ट्राइक की गई। इस हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। खराजी अभी ईरान की स्ट्रैटेजिक फॉरेन रिलेशंस काउंसिल के चेयरमैन हैं। यह संस्था सीधे देश के सर्वोच्च नेता को सलाह देती है और विदेश नीति से जुड़े बड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाती है। खबरों में यह भी कहा बताया गया है कि खराजी हाल के दिनों में पाकिस्तान के साथ सीजफायर वार्ता को लेकर बैकचैनल से संपर्क में थे। हालांकि, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले खराजी ने संकेत दिया था कि ईरान अप्रत्यक्ष बातचीत के लिए तैयार हो सकता है। हालांकि उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि अमेरिका के साथ कूटनीति के लिए फिलहाल कोई जगह नहीं है। ट्रम्प बोले- ईरान पर जीत हासिल की, उनकी सेना हमारे कंट्रोल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका को ईरान जंग में जीत मिली है। साथ ही चेतावनी दी कि अमेरिका 2-3 हफ्ते में ईरान पर बड़ा हमला करेगा। ट्रम्प ने आगे कहा कि ईरान की मिसाइल-ड्रोन क्षमता और नौसेना खत्म हो गई है। सैन्य ताकत काफी कमजोर हो गई है। इस सैन्य अभियान का अहम मकसद पूरा होने वाला है। ट्रम्प ने यह भी चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका, ईरान को स्टोन एज, यानी पाषाण काल में भेज देगा। हालांकि उन्होंने यह दावा भी किया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और नई लीडरशिप पहले से कम कट्टर है। ट्रम्प के भाषण में कोई नई बात नहीं ट्रम्प ने 19 मिनट का भाषण दिया। इसमें कोई नया ऐलान नहीं किया। वही बातें दुहराईं जो पिछले कुछ समय से कहते रहे हैं। उन्होंने युद्ध की लागत और इसके लंबा खिंचने से चिंतित अमेरिकियों से कहा कि वे इस संघर्ष को सही नजरिए से देखें। उन्होंने इराक (8 साल) और वियतनाम (19 साल) जैसे पिछले अमेरिकी युद्धों का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान जंग तो अभी दूसरे महीने में ही पहुंची है। उन्होंने यह भी माना कि लोगों को आर्थिक परेशानी हो रही है, लेकिन कहा कि यह युद्ध जरूरी है। उन्होंने कहा, “यह आपके बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य में निवेश है।” ट्रम्प ने ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत की मांग की, जबकि एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि उन्हें समझौते की जरूरत नहीं है। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट संकट को लेकर कहा कि इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दूसरे देशों को लेनी चाहिए। हालांकि, एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि होर्मुज खोले बिना कोई समझौता नहीं होगा। ईरान जंग और ट्रम्प के भाषण से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नए जंग की तैयारी... ताइवान के पास द्वीप पर मिसाइल फैसिलिटी बना रहा चीन
    Next Article
    यूपी भाजपा MLA के बेटे ने नैनीताल में दिखाई रंगबाजी:जाम में कार का हूटर बजाया, SDM से बोला- हमारे पापा विधायक हैं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment