Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड आज:11 हजार करोड़ के बजट पर लगेगी मुहर, बढ़ सकते है प्रॉपर्टी के रेट

    15 hours ago

    2

    0

    यमुना विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक आज होगी। करीब 11 हजार करोड़ के बजट पास किया जाएगा। इसके अलावा विकास और नितिगत फैसले को देखते हुए 12 से एजेंडों पर मुहर लग सकती है। जिसके लिए गुरुवार को रिव्यू बैठक की गई थी। उम्मीद है कि प्रॉपर्टी की दरों में इजाफा किया जा सकता है। दरअसल नोएडा एयरपोर्ट, फिल्म सिटी के अलावा तमाम वैश्विक योजनाओं के चलते प्राधिकण ऐसा कर सकती है। हालांकि पिछले साल भी प्रॉपर्टी के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। उद्योग लगाने की होड़ यमुना सिटी में एयरपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के चलते घर और उद्योग लगाने की होड़ मची है। पिछले साल मार्च 2025 में आयोजित 84वीं बोर्ड बैठक में सभी प्रकार की संपत्तियों की आवंटन दरों में 10 से लेकर 62 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई थी। इस प्रस्ताव के पारित होने से यमुना सिटी में फ्लैट और मकान के साथ उद्योग लगाना भी महंगा हो गया था। कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी होगा तय बोर्ड में अधिकारयों के मंथन के बाद तय होगा कि किसी श्रेणी के भूखंडों में कितनी बढ़ोतरी की जाए। उम्मीद है कि ये बढ़ोतरी 15 फीसद तक हो सकती है। इसके बाद शहर में घर और उद्योग लगाना और भी ज्यादा महंगा हो जाएगा। हालांकि, कितने प्रतिशत की वृद्धि दर होगी, इसका निर्णय बोर्ड बैठक में ही लिया जाएगा। 11 हजार करोड़ का बजट यीडा इस बार सबसे बड़ा करीब 11 हजार करोड़ का बजट प्रस्ताव रखेगा। एयरपोर्ट शुरू होने से शहर में औद्योगिक गतिविधियां तेज करने का प्रयास रहेगा। इसके लिए प्रस्तावित परियोजनाओं के विकास को लैंडबैंक तैयार किया जाएगा। यीडा ने एक अप्रैल 2025 से अब तक करीब साढ़े चार हजार करोड़ की लगभग 2700 एकड़ भूमि खरीदी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा बस अड्डे पास दुकान में चोरी का लाइव वीडियो:दुकान में रखा 4-5 हजार रुपए और मोबाइल फोन लेकर के फरार, सीसीटीवी में कैद
    Next Article
    जौनपुर में जीआरपी ने 3 तस्कर पकड़े:72 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, कीमत 50 हजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment