Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा पहुंचे फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर:फैंस के बीच सेल्फी लेने की मची होड़, बोले-आगरा के लोगों का प्यार और सम्मान पाकर मेरा तो दिल गार्डन-गार्डन हो गया

    1 hour ago

    2

    0

    फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर शुक्रवार की शाम आगरा पहुंचे। जहां उन्होंने झूलेलाल मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग गुलशन ग्रोवर को देखने पहुंचे। गुलशन ग्रोवर के पहुंचते ही फैंस फैंस बेकाबू हो गए। फिल्म अभिनेता और फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला। उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद फैंस ने उनकी तस्वीरें और वीडियों कैद किए। इस दौरान लोगों में सैल्फी लेने के लिए पहुंचे। वे करीब 20 मिनट तक भोगीपुरा शाहगंज बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में रहे। उन्होंने अपने प्रसिद्ध डायलॉग कबीरा स्पीकिंग, हम इंस्पेक्टर दूजे किस्म के हैं, जीने का मजा तो खट्टे में है, माया पलट दूंगा तेरी काया, केसरिया यह तो अपने ही लोग हैं पास कर देते हैं, ए मेरे जवानी के छक्के, मैडम हम पुलिस वाले हैं अंदर कर देंगे तेल लगा के, जैसे अपने प्रसिद्ध डायलोगों से लोगों का मनोरंजन बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने संदेश दिया कि ऐसे डायलॉग फिल्मों में लिखे जाते हैं, और हम जैसे अभिनेता अभिनय करते हैं। लेकिन असल जिंदगी में लोगों को नायक नायिका बनना चाहिए, खलनायक को कोई नहीं पूछता। तो आज की नई जनरेशन से कहना चाहता हूं खलनायक नहीं नायक और नायक का बने। गुलशन ग्रोवर ने कहा- ईद के समय पर आगरा में आया हूं, सुना है कि हर साल यहां झूलेलाल की जयंती पर दिव्यता और भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसके लिए सभी शहर वासियों को शुभकामनाएं। हजारों की संख्या में आए आगरा के फैंस का प्यार देख कर यहां के लोगों का सम्मान पाकर मेरा तो दिल गार्डन-गार्डन हो गया। सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज द्वारा भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली गई। पूज्य बहराणा साहब की ज्योति प्रज्ज्वलित कर शहनाई, ढोल नगाड़ों पर झूमते गाते निकाली गई इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारम्भ हरगुनदास स्कूल से कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और योगी जहाजनाथ ने किया। शोभायात्रा रुई की मंडी स्थित झूलेलाल मंदिर से पावन ज्योत प्रज्ज्वलित कर प्रारम्भ हुई और शाहगंज बाजार, संगीता रोड भोगीपुरा, जोगीपाड़ा होते हुए रुई की मंडी चौराहे पर सम्पन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा की लापरवाही, आगरा कोर्ट ने की कार्रवाई:पॉक्सो केस में गवाही को नहीं हुए हाजिर, वेतन रोकने के दिए आदेश
    Next Article
    भांजे ने साले संग मिलकर कराई पांच लाख की लूट:पुलिस ने लूट करने वाले साले व उसके साथी को दबोचा, पांच लाख रुपये बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment