Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा बस अड्डे पास दुकान में चोरी का लाइव वीडियो:दुकान में रखा 4-5 हजार रुपए और मोबाइल फोन लेकर के फरार, सीसीटीवी में कैद

    17 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले में एक दुकान से नकदी और मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित चंदन सोनकर की दुकान में यह घटना हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सुबह करीब 5:15 बजे दबे पांव दुकान के अंदर घुसता है। उसने दुकान के काउंटर को खोलकर उसमें रखे 4 से 5 हजार रुपये निकाले। इसके बाद, चोर ने एक मोबाइल फोन भी उठाया और उसे अपनी जेब में रखकर फरार हो गया। पीड़ित दुकान मालिक चंदन सोनकर ने इस संबंध में नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह सुबह दुकान पर सो रहे थे, तभी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति नगर कोतवाली क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है और आए दिन इसके द्वारा इसी तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। रुपए के साथ-साथ मोबाइल फोन गायब होने से पीड़ित चंदन सोनकर काफी परेशान है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द मोबाइल फोन और रुपए बरामद करने को लेकर मांग की है। गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि चंदन सोनकर की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी में दिख रहे व्यक्ति की पहचान करने का भी प्रयास नगर कोतवाली पुलिस द्वारा किया जा रहा है संभवत यह नगर क्षेत्र का ही रहने वाला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गांव-गांव तक दौड़ेगी सस्ती बस सेवा:सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 की तैयारी तेज
    Next Article
    यमुना विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड आज:11 हजार करोड़ के बजट पर लगेगी मुहर, बढ़ सकते है प्रॉपर्टी के रेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment