Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना में मिला युवक का शव:मथुरा में सिर-हाथ पर चोट के निशान मिले, हत्या की आशंका, शिनाख्त नहीं हुई

    3 hours ago

    2

    0

    मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह विश्राम घाट के समीप दाऊजी घाट के सामने यमुना नदी में एक अज्ञात युवक का शव बहता हुआ मिला। शव के सिर और हाथ पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यमुना नदी में नावों का संचालन बंद होने के कारण शव काफी देर तक पानी में बहता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नाव उपलब्ध न होने के चलते शव को बाहर निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवक ने पैंट-टीशर्ट पहन रखी थी। प्रथम दृष्टया शव करीब 24 घंटे के भीतर का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन उसकी पहचान से जुड़ा कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पहचान के प्रयास में शव की फोटो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता ने विधायक सुरेंन्द्र चौरसिया को पसंद नहीं किया:रामपुर कारखाना सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार मनीष सिंह; बसपा से संदेश यादव
    Next Article
    हापुड़ में NH-9 पर ट्रक में पीछे से बस टकराई:चालक समेत 12 यात्री घायल, अचानक ब्रेक लगाने से हादसा; दिल्ली से मुरादाबाद जा रही थी बस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment