Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया:तेल रिफाइनरियों और अहम ठिकानों पर 1300 से ज्यादा ड्रोन दागे; रूस बोला- सभी मार गिराए

    1 day ago

    3

    0

    यूक्रेन ने सोमवार को रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस ने बताया कि यूक्रेन ने उसके तेल रिफाइनरियों और दूसरे अहम ठिकानों को निशाना बनाते हुए 1336 ड्रोन दागे। रॉयटर्स के मुताबिक, रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने दावा किया कि उसने सभी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। रूस पर हमले की 2 तस्वीरें… 29 अक्टूबर को यूक्रेन ने 1254 ड्रोन दागे थे इससे पहले 29 अक्टूबर को यूक्रेन ने रूस पर बड़ा ड्रोन हमला किया था। तब रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने एक ही रात में 1254 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। यूक्रेन ने उस वक्त रूस के 19 क्षेत्रों में हमले किए थे। इस हमले में रूस के बेलगोरोद इलाके में एक व्यक्ति की मौत हुई और 7 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि राजधानी के आसमान में अकेले 613 यूक्रेनी ड्रोन देखे गए थे। सुरक्षा के चलते मॉस्को के तीन एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी थी। यूक्रेन ने क्रीमिया, ब्लैक सी में भी ड्रोन हमले बढ़ाए यूक्रेन ने हाल के दिनों में लंबी दूरी तक हमला करने वाले ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ाया है। रूस के अलावा क्रीमिया, ब्लैक सी और एजोव सी में भी हमले तेज किए गए हैं। हाल के कुछ अभियानों में 1000 से ज्यादा ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। AP के मुताबिक, फरवरी 2022 में रूस के हमले के साथ शुरू हुई जंग के बाद सोमवार को हुए हमले को यूक्रेन का सबसे बड़ा हवाई हमला माना जा रहा है। यूक्रेन का दावा- रूस की 55% तेल रिफाइनिंग क्षमता ठप की यूक्रेन के हमलों में रूस की तेल रिफाइनरियां भी निशाने पर हैं। इनसे रूस को बड़ी कमाई होती है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि उनकी सेना के हमलों से रूस की 55% से ज्यादा तेल रिफाइनिंग क्षमता ठप हो गई है। हालांकि, रूस ने जेलेंस्की के इस दावे पर कोई जवाब नहीं दिया है। यूक्रेन अब ऐसे ठिकानों पर हमले कर रहा है, जिनका असर रूस की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जिंदगी पर पड़े। इस तरह वह जंग का असर रूस के आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। रूस यूक्रेन के बिजली ठिकानों को निशाना बना रहा रूस भी यूक्रेन के आम लोगों से जुड़े ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। रूस के निशाने पर खास तौर पर बिजली सप्लाई से जुड़े ठिकाने हैं। यूक्रेन का कहना है कि रूस इन हमलों के जरिए लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल बनाना चाहता है। इसके साथ ही वह लोगों का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहा है। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… जेलेंस्की बोले- अमेरिका ने NATO की सदस्यता का ऑफर दिया: बदले में रूस को डोनबास सौंपने की शर्त रखी, लेकिन हम अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि अमेरिका ने यूक्रेन को NATO की सदस्यता देने के बदले डोनबास का इलाका रूस को सौंपने का सुझाव दिया है। जेलेंस्की के कार्यालय ने शनिवार को उनका यह बयान जारी किया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुणे में अमित शाह ने किया अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण
    Next Article
    यूपी दिनभर,15 बड़ी खबरें:हाईकोर्ट ने पूछा- आजम को क्यों गिरफ्तार किया, बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर निकले हत्यारोपी शूटर, प्रदर्शनकारी बोले- केशव चाचा बाहर आओ

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment