Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी सरकार ने लागू किया 'हीटवेव सुरक्षा प्लान':क्लास में मिलेगा ग्लूकोज और ओआरएस, सेहत सुधारने के लिए बांटी जा रहीं आयरन की गोलियां

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में बढ़ती गर्मी और 44 डिग्री के पार जाते पारे को देखते हुए योगी सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कमर कस ली है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए विशेष दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं। सरकार की रणनीति है कि स्कूल सिर्फ पढ़ाई के केंद्र न रहें, बल्कि बच्चों की सेहत की सुरक्षा का भी प्राथमिक केंद्र बनें। इसके तहत स्कूलों में ओआरएस, ग्लूकोज और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। पोषण के साथ सेहत का भी ख्याल भीषण गर्मी में 'मध्याह्न भोजन' (MDM) योजना को बच्चों की सुरक्षा का मजबूत आधार बनाया गया है। सरकार का मकसद सिर्फ बच्चों को खाना खिलाना नहीं, बल्कि उन्हें लू के थपेड़ों से लड़ने के लिए शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है। दोपहर के भोजन के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा को जोड़कर ऐसी व्यवस्था की गई है कि बच्चों को उचित पोषण मिले, जिससे उनके शरीर में पानी और ऊर्जा की कमी न हो। क्लास में बांटी जाएंगी पिंक और नीली गोलियां स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्कूलों में प्राथमिक उपचार किट (फर्स्ट एड किट) और दवाओं की कोई कमी न रहे। कक्षा 1 से 5 तक के छोटे बच्चों को एनीमिया से बचाने के लिए आयरन की 'पिंक' गोलियां दी जाएंगी। वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयरन की 'नीली' गोलियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपनी देखरेख में बच्चों को दवाओं की सही खुराक और ओआरएस का घोल देना सुनिश्चित करें। पुराने डेटा से मिली हीटवेव की चेतावनी इस साल की गर्मी को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पिछले कई सालों के तापमान का विश्लेषण किया है। इसके आधार पर शिक्षकों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है कि वे बच्चों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच किसी भी सूरत में धूप में बाहर न निकलने दें। बच्चों को सलाह दी गई है कि वे ढीले और सूती कपड़े पहनें और सिर को हमेशा टोपी या गमछे से ढंककर रखें। सभी जिलों में नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और बच्चों को समय पर राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे सजेंगे 12 इंडस्ट्रियल शहर:मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स से लेकर प्रतापगढ़ के आंवले तक को मिलेगा बड़ा बाजार
    Next Article
    यूपी के 36 लाख OBC छात्रों को ₹3100 करोड़ स्कॉलरशिप:9वीं से हायर एजुकेशन तक के छात्रों को मिलेगी, सालाना ₹2 लाख या उससे कम आय वाले परिवारों को फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment