Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे सजेंगे 12 इंडस्ट्रियल शहर:मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स से लेकर प्रतापगढ़ के आंवले तक को मिलेगा बड़ा बाजार

    3 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार गंगा एक्सप्रेसवे को केवल एक सड़क के रूप में नहीं, बल्कि राज्य की आर्थिक रीढ़ के रूप में विकसित कर रही है। यह एक्सप्रेसवे अब एक बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर (आईएमएलसी) का रूप ले रहा है। खास बात यह है कि एक्सप्रेसवे के किनारे पड़ने वाले सभी 12 जिलों की स्थानीय खूबियों को ध्यान में रखते हुए वहां उद्योग लगाए जा रहे हैं। मेरठ से लेकर प्रयागराज तक फैले इस कॉरिडोर में हर जिले के संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने की योजना तैयार की गई है। मेरठ से प्रयागराज तक हर जिले की अपनी ताकत मेरठ को डेटा सेंटर और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के हब के रूप में तैयार किया जा रहा है, तो वहीं हापुड़ में धार्मिक पर्यटन के साथ फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाई जा रही हैं। बुलंदशहर को जेवर एयरपोर्ट के पास होने का फायदा मिलेगा और यह सप्लाई चेन का बड़ा केंद्र बनेगा। अमरोहा के मशहूर ढोलक और हस्तशिल्प को अब एक्सप्रेसवे के जरिए सीधे विदेशी बाजार तक पहुंचाया जाएगा। संभल के पारंपरिक ‘हॉर्न और बोन’ क्राफ्ट को भी ग्लोबल पहचान दिलाने की तैयारी है। शाहजहांपुर में हवाई पट्टी और हरदोई में नॉलेज पार्क विकास की इस कड़ी में शाहजहांपुर में एक साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी बनाई गई है, जो सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है। हरदोई जिले में नॉलेज पार्क और टेक्सटाइल पार्क बनाने का प्रस्ताव है, जिससे हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी। एक्सप्रेसवे के जुड़ने से उन्नाव, कानपुर और लखनऊ मिलकर एक बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनाएंगे, जिससे चमड़ा उद्योग को रफ्तार मिलेगी। रायबरेली और प्रतापगढ़ में भी आंवला और अन्य स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रयागराज में यह एक्सप्रेसवे एक बड़े कमर्शियल हब के रूप में खत्म होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वी यूपी जियो के रिकॉर्ड 1.68 लाख नए कनेक्शन:मार्च में सबसे ज्यादा नए ग्राहक जुड़े, एयर फाइबर ने बदली इंटरनेट की रफ्तार
    Next Article
    योगी सरकार ने लागू किया 'हीटवेव सुरक्षा प्लान':क्लास में मिलेगा ग्लूकोज और ओआरएस, सेहत सुधारने के लिए बांटी जा रहीं आयरन की गोलियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment