Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी सरकार ने गेहूं की MSP बढ़ाई:15 जून तक फसल खरीदेंगे, बिचौलियों पर लगाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 23 से अधिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में किसानों को बड़ी सौगात दी गई। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 160 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान किया। बैठक के बाद कैबिनेट के फैसलों के बारे बताते हुए मंत्री शाही ने कहा कि प्रदेश में इस साल 30 मार्च से 15 जून तक गेहूं खरीद होगी। इसके लिए 6500 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं के लिए MSP 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय की है। यह बीते साल से 160 रुपए प्रति क्विंटल ज्यादा है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद का लक्ष्य 50 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। बिचौलियों पर लगाम के लिए अभी से रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिए गए हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि चीनी उद्योग और लखीमपुर से जुड़ा प्रस्ताव रद्द किया गया है। योगी कैबिनेट के अहम फैसले 1. घाटमपुर पावर प्लांट के लिए 2242.90 करोड़ रुपए मंजूर नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने बताया कि घाटमपुर में 660 मेगावाट की तीन यूनिट लगाई जानी है। दो यूनिट शुरू हो गई है। तीसरी यूनिट जल्द शुरू हो जाएगी। सरकार ने हमें झारखंड में कोल ब्लॉक आवंटित किया था। उस ब्लॉक को चलाने के लिए कैबिनेट ने 2242.90 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इस कोयले से घाटमपुर पावर प्लांट के लिए कोयला आएगा। कोल ब्लॉक से 270 मिलियन टन कोयला मिलेगा। अभी घाटमपुर से 3.71 रुपए/यूनिट की कॉस्ट है। कोल ब्लॉक से कोयला मिलने के बाद 1 रुपए प्रति यूनिट कम लागत आएगी। 2. नवयुग पालिका योजना को मंजूरी, नगर पालिकाएं होंगी स्मार्ट कैबिनेट ने बजट में घोषित ‘नवयुग पालिका योजना’ को मंजूरी दे दी है। इस योजना का मकसद जिला मुख्यालय की नगर पालिकाओं को स्मार्ट और आधुनिक बनाना है। प्रदेश के 75 जिलों में 17 नगर निगम को छोड़कर बाकी 58 जिला मुख्यालयों में यह योजना लागू की जाएगी। इससे शहरी सुविधाओं में सुधार होगा। नगर पालिकाओं में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। योजना के लिए 145 करोड़ का बजट है। योजना पांच साल के लिए है। 3. गोरखपुर में सोलर सिटी बनाएंगे, फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगेगा उन्होंने बताया कि गोरखपुर को सोलर सिटी बनाने के लिए चिलुआताल में 20 मेगावॉट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया जाएगा। इसे कोल इंडिया लिमिटेड लगा रहा है। 80 एकड़ जमीन मिली है। प्रदेश में पहले ही दो फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं। औरैया जिले में एनटीपीसी की तरफ से 20 मेगावॉट और खुर्जा में टीएचडीसी की तरफ से 11 मेगावॉट क्षमता का प्लांट लगाया गया है। 4. निजी निवेशकों को बिजनेस पार्क के लिए सरकार जमीन देगी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि यूपी में निजी बिजनेस पार्क विकास योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना का मकसद औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने बताया कि निजी निवेशकों को बिजनेस पार्क के लिए सरकार जमीन देगी। उस जमीन की कीमत 45 साल में किश्तों में वसूली जाएगी। उन्होंने बताया कि निवेशक को बिजनेस पार्क विकसित करना होगा। उत्तर प्रदेश मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क नीति के तहत ग्रेटर नोएडा के बुढ़ाकी में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित किया जाएगा। वहां लॉजिस्टिक वेयर हाउस के लिए बनाया जाएगा। अगले तीन महीने में लॉजिस्टिक हब का टेंडर जारी किया जाएगा। 5. लखनऊ में 10 हजार लोगों की क्षमता का कन्वेशन सेंटर बनेगा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि लखनऊ में वृंदावन योजना में 10 हजार लोगों की क्षमता का कन्वेशन सेंटर बनाया जाएगा। इसमें 1435.25 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। 2500 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम होगा। 5000 लोगों के भोजन की व्यवस्था होगी। होटल भी बनाया जाएगा खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं… ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- शंकराचार्य 2.18 लाख सैनिकों की 'चतुरंगिणी' सेना बनाएंगे:काशी में ऐलान, कहा- रोकेगी, टोकेगी फिर ठोक देगी वाराणसी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया। उन्होंने बताया- चतुरंगिणी सेना में 2 लाख 18 हजार 700 सैनिक होंगे। इसमें देशभर से लोग भर्ती होंगे। यह सेना गोरक्षा, धर्म रक्षा, शास्त्र रक्षा और मंदिर रक्षा का कार्य करेगी। उनकी ड्रेस पीली होगी। हाथ में परशु (फरसा) होगा। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य 2.18 लाख सैनिकों की 'चतुरंगिणी' सेना बनाएंगे:काशी में ऐलान, कहा- रोकेगी, टोकेगी फिर ठोक देगी
    Next Article
    पिता की मौत के एक घंटे बाद बेटी को हार्टअटैक:बुलंदशहर में बाइक से नाइट ड्यूटी पर जा रहे थे, बीच सड़क सांड से टकराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment