Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य 2.18 लाख सैनिकों की 'चतुरंगिणी' सेना बनाएंगे:काशी में ऐलान, कहा- रोकेगी, टोकेगी फिर ठोक देगी

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया। उन्होंने बताया- चतुरंगिणी सेना में 2 लाख 18 हजार 700 सैनिक होंगे। इसमें देशभर से लोग भर्ती होंगे। उन्होंने बताया- यह सेना गोरक्षा, धर्म रक्षा, शास्त्र रक्षा और मंदिर रक्षा का कार्य करेगी। उनकी ड्रेस पीली होगी। हाथ में परशु (फरसा) होगा। अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना बनाने के लिए श्रीशंकराचार्य चतुरंगिणी सभा का गठन किया है। इसका अध्यक्ष उन्होंने खुद को बनाया है। शंकराचार्य ने अपनी सेना के काम करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा- पहले टोको, यानी टोकेंगे। कहो कि यह गलत हो रहा है। नहीं माने तो रोको। भाई, आपको रुकना पड़ेगा। नहीं तो फिर ठोको। ठोको का मतलब सीधे प्रहार करना नहीं है। मुकदमा करना, शिकायत करना और पंचायत करना भी ठोको में आएगा। ये सभी संवैधानिक तरीके अपनाते हुए काम करेंगे। एक टीम में 10 लोग होंगे शंकराचार्य ने कहा- 1 पत्ती (टीम) में 10 लोग होंगे। 21 हजार 870 टीमें बनेंगी तो सेना तैयार हो जाएगी। भारत में अभी करीब 800 जिले हैं। अगर हर जिले में 27 टीमें, यानी 270 लोग तैयार हो गए, तो 2 लाख 16 हजार लोग तैयार हो जाएंगे। शंकराचार्य को चतुरंगिणी सेना बनाने की जरूरत क्यों पड़ी चतुरंगिणी का मतलब क्या है? चतुरंगिणी सेना का जिक्र प्राचीन भारत में है। महाभारत में भगवान कृष्ण की नारायणी सेना भी एक चतुरंगिणी सेना थी। यह चार मुख्य अंगों- हस्ती (हाथी), अश्व (घोड़े), रथ, और पदाति (पैदल सैनिक) से मिलकर बनती थी। शतरंज खेल का आधार भी इसी चतुरंगिणी सेना को माना जाता है। क्योंकि इस खेल में भी हाथी, घोड़े और पैदल सैनिक होते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मस्जिद हटाने के लिए धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद:प्रयागराज में बोले- श्रृंगवेरपुरधाम की जमीन पर कब्जा कर बनी है मस्जिद
    Next Article
    योगी सरकार ने गेहूं की MSP बढ़ाई:15 जून तक फसल खरीदेंगे, बिचौलियों पर लगाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment