Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी सरकार बनवा रही 5 नए आधुनिक स्टेडियम:गाजीपुर में 99% और हापुड़ में 70% काम पूरा, सीएम योगी ने बढ़ाया बजट

    2 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने की तैयारी में है। सरकार जल्द ही 5 नए स्पोर्ट्स स्टेडियम का तोहफा देने जा रही है। इन स्टेडियमों के बनने से गाजीपुर, चंदौली, हापुड़, संभल और शामली के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। खेल विभाग इन जिलों में स्टेडियम के साथ-साथ मॉडर्न सुविधाएं भी विकसित कर रहा है। किस जिले में कितना हुआ काम? प्रदेश के 71 जिलों में अभी 84 स्टेडियम चल रहे हैं, जबकि 5 नए स्टेडियमों पर तेजी से काम हो रहा है। निर्माण कार्य की स्थिति इस प्रकार है: गाजीपुर: नया स्टेडियम 99.9% बनकर तैयार है। कुछ छोटी कमियों को दूर कर जल्द ही इसे हैंडओवर किया जाएगा। हापुड़: स्टेडियम का निर्माण लगभग 70% पूरा हो चुका है। संभल: करीब 26% काम हो गया है। शामली और चंदौली: शामली में काम शुरू हो चुका है, जबकि चंदौली में निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। सिर्फ मैदान नहीं, मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं योगी सरकार का लक्ष्य सिर्फ बिल्डिंग खड़ा करना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देना है। इन स्टेडियमों में खिलाड़ियों को मल्टीपर्पज हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, एथलेटिक्स ट्रैक, बैडमिंटन, टेनिस, वॉलीबॉल कोर्ट, हॉकी, फुटबॉल के शानदार मैदान मिलेंगे। घर के पास मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण यूपी के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इन स्टेडियमों के तैयार होने से ग्रामीण और कस्बाई इलाकों की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा। जब खिलाड़ियों को अपने ही जिले में आधुनिक सुविधाएं और अच्छी ट्रेनिंग मिलेगी, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में खराब फसल की भी होगी एमएसपी पर खरीद:सरकार ने नियमों में दी ढील, सरकारी केंद्रों पर बिकेगा बारिश से भीगा गेहूं
    Next Article
    सलाखों के पीछे शिक्षा से जगाई उम्मीद की किरण:जेल के 5 बंदियों ने उत्तीर्ण की बोर्ड परीक्षा, पांचो बंदी इंटरमीडिएट के छात्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment