Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी के गढ़ में PDA रथ लेकर उतरेंगे अखिलेश:18 नवंबर को गोरखपुर एयरपोर्ट से चौरी चौरा तक रथ से जाएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में PDA रथ लेकर पहुंचेंगे। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा ने अपने राजनीतिक अभियान को गति देना शुरू कर दिया है। इस बार पार्टी का फोकस पूर्वांचल में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर है। ऐसे में मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में अखिलेश का PDA रथ लेकर पहुंचना सियासी तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अखिलेश यादव सुबह 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से निजी विमान से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:45 बजे उनके गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से दोपहर 12 बजे वह समाजवादी पार्टी के PDA रथ पर सवार होकर चौरीचौरा क्षेत्र के ग्राम देवकही के लिए रवाना होंगे। करीब 20 किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। दोपहर करीब दो बजे उनके देवकही पहुंचने का कार्यक्रम है। शहीद बंधू सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण देवकही में अखिलेश यादव महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह स्वर्गीय विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। बिन्नू सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन उनके छोटे भाई अजय कुमार सिंह टप्पू की ओर से किया जा रहा है। इसके बाद अखिलेश जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3:30 बजे वह कार से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम करीब चार बजे एयरपोर्ट पहुंचने और 4:15 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरने का कार्यक्रम है। 50 हजार से एक लाख तक भीड़ जुटाने का दावा कार्यक्रम को लेकर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन को बड़ा रूप देने के लिए गांव-गांव संपर्क किया जा रहा है। पार्टी नेताओं ने बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद जताई है। तैयारियों की निगरानी के लिए पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव और वरिष्ठ नेता जफर अमीन डक्कू को जिम्मेदारी दी गई है। स्थानीय नेताओं की टीमें कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं में जुटी हैं। गोरखपुर में भाजपा को चुनौती देने की रणनीति गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह क्षेत्र होने के साथ भाजपा का मजबूत राजनीतिक गढ़ भी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जिले की सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। गोरखपुर शहर सीट से योगी आदित्यनाथ ने एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के रवि किशन ने गोरखपुर सीट पर जीत बरकरार रखी थी। दूसरी ओर, सपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में निषाद समाज से आने वाली काजल निषाद को मैदान में उतारकर गैर यादव पिछड़े वर्गों के बीच अपनी राजनीतिक पहुंच बढ़ाने की कोशिश की थी। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब PDA रथ के जरिए पार्टी की कोशिश निषाद समेत गैर यादव पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों के बीच अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की है। गोरखपुर और आसपास के जिलों में निषाद मतदाताओं की अच्छी संख्या है। पूर्वांचल की कई विधानसभा सीटों पर यह वर्ग चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की स्थिति में है। ऐसे में चौरीचौरा से अखिलेश यादव का संदेश केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे 2027 के चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में भाजपा का महामंथन- नाराज कार्यकर्ताओं को मनाएंगे:बसपा का वोट सपा को शिफ्ट न हो, हिंदुत्व पर फिर जोर; नितिन नवीन पहुंचे
    Next Article
    रुद्रप्रयाग में खाई में गिरी बारातियों की मैक्स, 4 मौतें:शादी से लौट रहे थे सभी, 4 की हालत गंभीर; गाड़ी के पार्ट्स तोड़कर निकाली बॉडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment