Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले-यूपी का बुलडोजर बंगाल में गुंडों का इलाज करेगा:दंगाइयों का इलाज सिर्फ भाजपा; ममता सरकार मुस्लिम वोट बैंक की सौदागर

    4 hours ago

    2

    0

    सीएम योगी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में कहा- टीएमसी के लोग चाहते हैं कि आधी आबादी उर्दू बोले। उनसे कहिए कि जहां उर्दू बोली जाती है, वहां चले जाएं। बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी। यहां की संस्कृति या कानून-व्यवस्था से जो भी खिलवाड़ करेगा, उसका इलाज यूपी का बुल्डोजर कर देगा। बुल्डोजर केवल सड़कें नहीं बनाता, माफियाओं का इलाज भी करता है। उन्होंने कहा- यूपी में अब सड़कों पर नमाजें नहीं पढ़ी जाती हैं। मस्जिदों से चिल्लाने की आवाज नहीं आती है। लव जिहाद के लिए सख्त कानून बनाया गया है। गो-हत्या नहीं हो सकती है। हर बेटी, हर व्यापारी सुरक्षित है। हर हाथ को काम है, हर खेत में पानी है। महिलाओं के स्वावलंबन के लिए नई नई योजना चल रही है। यूपी के विकास को कांग्रेस, सपा कोई नहीं रोक पाया। योगी ने कहा- जो गुंडागर्दी आज बंगाल में है, वही 9 साल पहले यूपी में थी। हर पर्व और त्योहार पर दंगे होते थे। महीनों-महीनों कर्फ्यू लगता था। व्यवसाय ठप पड़े रहते थे। सरकार के समानांतर (पैरलल) गुंडे-माफिया शासन करते थे। 2017 में यूपी में डबल इंजन की सरकार आई। अब यूपी में तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण है। योगी ने कहा- यूपी में अब दंगा नहीं होता। नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा। जितने माफिया थे, सब जहन्नुम की यात्रा पर चले गए। अब कोई माफिया नहीं है। कोई गुंडा नहीं है। अब वहां पर हर नागरिक सुरक्षित है। गुंडे-माफिया का इलाज सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने टीएमसी नेताओं को मुस्लिम वोटबैंक की सौदागर बताया। ये बातें योगी ने बंगाल के बांकुड़ा और पूर्व मेदिनीपुर जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहीं। इसके बाद योगी कांथी दक्षिण में भी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। योगी के भाषण की 5 बड़ी बातें 1. भाजपा की सरकार दंगाइयों कर इलाज कर देगी योगी ने कहा- बंगाल अब परिवर्तन की ओर चल पड़ा है। आज बंगाल की दुर्दशा देखकर दुख होता है। इसे पहले कांग्रेस, फिर वाम दल और अब TMC ने बर्बाद किया। ममता बनर्जी की सरकार ने तो बंगाल को कंगाल बना दिया। बंगाल की राष्ट्रवाद की धरती को TMC ने तुष्टिकरण की धरती बना दिया। लूट-खसोट और अराजकता की धरती बना दिया। उन्होंने कहा- बंगाल का नाम आते ही राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत देने वाले दो महापुरुषों की याद आ जाती है। अयोध्या में कई सौ साल तक राम जन्मभूमि के लिए आंदोलन चला। बंगाल से भी बड़ी संख्या में कारसेवक गए थे। लोग कहते थे कि मंदिर नहीं बन पाएगा, लेकिन जब डबल इंजन की सरकार आई तो मंदिर बन गया। 2. बंगाल का किसान परेशान, आलू एक रुपए किलो बिक रहा योगी ने कहा- हम देखकर आश्चर्य करते हैं कि बंगाल में किस प्रकार का तांडव हुआ। कार्यकर्ता सुमन पादरी को गोली मार दी गई। स्वरूप, पलास घोष जैसे कार्यकर्ताओं के घर उजाड़ दिया गया। किसी का हाथ काट दिया। किसानों को परेशान किया गया। बंगाल का किसान शोषित महसूस कर रहा। उन्हें दाम नहीं मिल पा रहा। यूपी में आलू 15-16 रुपए किलो मिल रहा है, लेकिन बंगाल में उसकी कीमत 1 से डेढ़ रुपए मिल रही है। 3. बंगाल में बहुत संभावनाएं, भाजपा को सत्ता में लाइए योगी ने कहा- यूपी में युवाओं को नौकरी मिल रही। गरीब के लिए नई संभावनाएं हैं। 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के जरिए 5 लाख का इलाज मिल रहा है। 65 लाख गरीबों को पीएम आवास मिला है। 9 लाख नवजवानों को सरकारी नौकरी दी गई है। 3 करोड़ युवाओं के लिए उद्योगों में नौकरी की व्यवस्था की गई है। यह काम बंगाल में भी हो सकता है। बंगाल में बहुत संभावनाएं हैं। आपको बस भाजपा को सत्ता में लाना होगा। 4. ममता को डर- कहीं मुस्लिम वोट न खिसक जाए योगी ने कहा- हाल ही में बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की हत्या की गई। भाजपा ने आंदोलन किया, लेकिन ममता दीदी मौन रहीं। उनको डर था कि अगर वो बोलेंगी तो उनका मुस्लिम वोट न खिसक जाए। ये वोटबैंक के सौदागर बंगाल की डेमोग्राफी बदलना चाहते हैं। आपके पास समय है। आप इन्हें छूट मत दीजिए। ये लोग नवरात्रि के आयोजन के दौरान बाधा डालने का काम करते हैं। अब हमें ये बातें स्वीकार नहीं करनी चाहिए। ये सबसे अच्छा वक्त है, हमें मिलकर बंगाल का पुराना वैभव लौटाना होगा। 5. बंगाल में बोले- बंगाल पर चुप नहीं बैठेगा भाषण के दौरान योगी ने बंगाली भी बोली। कहा- 'बांग्लार चुप थाकबे न' यानी बंगाल अब चुप नहीं बैठेगा। अब खेला बंद होगा, विकास शुरू होगा। इसके लिए भाजपा की डबल इंजन जरूरी है। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए मंत्री खन्ना और बसपा की इकलौती सीट खतरे में?:SIR के बाद 114 सीटें फंसीं, भाजपा-सपा का गणित बिगड़ा यूपी में 10 अप्रैल को जारी SIR की फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ वोटरों के नाम कट गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में 114 सीटें ऐसी थीं, जहां जीत-हार का अंतर 10 हजार से कम था। SIR के बाद इन सीटों पर 16 हजार से 1.18 लाख तक वोटर कम हो गए हैं। ऐसे में ये सीटें डेंजर जोन में आ गई हैं। पढ़िए खास रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेंडरों के साथ जमीन पर बैठे विधायक, खत्म हुआ धरना:प्रयागराज में 6 दिनों से अनशन दे रहे थे, अब नगर विकास मंत्री से बात होगी
    Next Article
    घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन:लखनऊ में ली अंतिम सांस, 2014 में बने थे सांसद, कई मंत्री पदों पर भी रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment