Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- बेटियों को छेड़ने वाला यमराज के घर जाएगा:सपा मोहर्रम-ईद पर उदंडता कराती, कांवड़ यात्रा-कृष्ण जन्मोत्सव पर रोक लगाती थी

    18 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने रविवार को हमीरपुर में कहा- सपा सरकार में हर जिले में एक माफिया होता था। ये माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे। व्यापारी और बेटी के लिए संकट खड़ा करते थे। पुलिस पर हमला करते थे। छवि खराब होती थी- बुंदेलखंड की। योगी ने कहा- आज माफिया के लिए कोई जगह नहीं है। माफिया अब जेल में है या मिट्‌टी मिल गए। अब बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। अगर ऐसा दुस्साह कोई करता है तो यमराज के घर जाएगा। सपा ईद और मोहर्रम पर सड़कों पर उदंडता करवाती थी और कृष्ण जन्मोत्सव और कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थी। योगी ने कहा- 21 जून हो गया, लेकिन मानसून नहीं आया। चूंकि हम लोगों को दौरा हो रहा था। इसलिए भगवान ने कहा होगा- ज्यादा गर्मी न हो, इसलिए थोड़े-बहुत बादल देखने को मिल रहे हैं। पिछले दो साल मानसून अच्छा था। अगले 3 साल तक अलनीनो के कारण असमय और कम वर्षा की चेतावनी अभी से आ रही है। इसलिए मेरी अपील है कि पानी बचाइए। उन्होंने कहा- हर घर नल योजना का मतलब यह है कि टोटी खुली है तो खुली न रह जाए। चोरी न होने दें। पेयजल का संकट न हो, जितने जल की आवश्यकता है, उतना ही यूज करें। दरअसल, सीएम योगी 636 करोड़ की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने हमीरपुर पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने महोबा में 697 करोड़ की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 12 साल बाद गोरखगिरि पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। सीएम योगी के संबोधन की बड़ी बातें 1. 9 साल पहले बुंदेलखंड की सड़कें गड्‌ढों में तब्दील थीं आज से 9 साल पहले बुंदेलखंड की सड़कें गड्‌ढों में तब्दील थीं। माताएं-बहन पूरी जिंदगी घड़े से पानी ढोने में गुजरा देती थीं। यहां का नौजवान पहचान के लिए तरसता था। माफिया हावी थे। गरीबों को शोषण करते थे। पिछले 12 सालों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। 2. जाति की राजनीति करने वाले सत्ता में आते हैं तो परिवार का पेट भरते हैं सीएम ने कहा- आज दुनिया भर के लोग योग के साथ जुड़े थे। योग ऋषि परंपरा की देन है। आधुनिक काल में पीएम मोदी ने योग को वैश्विक मान्यता दिलाई है। भारत की परंपरा को अब दुनिया मान्यता दे रही है। अब पहचान का संकट नहीं है। जातिवादी की राजनीति करने वालों ने पहचान का संकट खड़ा किया था। सत्ता में आते हैं तो परिवार का पेट भरते हैं। परिवार के अलावा कुछ नहीं दिखता है। लेकिन, मोदी जी का 140 करोड़ का भारत ही परिवार है। 3. गोला-बारूद, तोप मिसाइल यूपी में बन रही है योगी ने कहा- 2017 में जब सीएम बनने के बाद पहली बार बुलंदेखंड आया था। तब हमने पूछा था कि कनेक्टिविटी कैसी है। तब हमने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की बात की थी। आज बुलंदेलखंड के पास अपना एक्सप्रेस-वे है। पहले बुंदेलखंड का जवान आर्मी में भर्ती होता था। उसके पास जो गोला-बारूद होता था। वह दुनियाभर के देशों में मंगाया जाता था। आज ऐसा नहीं है। अब गोला-बारूद, तोप मिसाइल यूपी में बन रही है। यूपी की बनी ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान पर दागी गई तो वह दुम दबाकर भागा। दुनियाभर में जान की भीख मांगता दिख रहा है। हर घर नल योजना बहन और बेटियों को राहत दे रही है। अब पुलिसभर्ती होती है तो बुंदेलखंड के जवान भी भर्ती होते हैं। पहले ऐसा नहीं होता था। योजनाएं सैफई को ध्यान में रखकर बनती थी। 4. यूपी के सामने पहचान का संकट खड़ा करने वाले आज पहचान के मोहताज योगी ने कहा- जिन क्षेत्रों में माइनिंग हुई है। वहां वृक्षारोपण करना चाहिए। पिछली सरकारों ने आपका शोषण किया था। अब हम उबर चुके हैं। अब यूपी के पहचान के लिए मोहताज नहीं है। अब मोहताज वो हैं, जिन्होंने यूपी के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। अब जनता उन्हें दुत्कारती है। 5. अब जनता का पैसा कब्रिस्तान की बॉउंड्री पर खर्चा नहीं होता है सीएम ने कहा- राम मंदिर के लिए कांग्रेस कहती थी- राम हुए ही नहीं। कृष्ण हुए ही नहीं। सपा जय श्रीराम बोलने पर गोली और लाठी चलवाती थी। कृष्ण जन्मोत्सव पर रोक लगाती थी। कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थी। लेकिन, मोहर्रम और ईद के आयोजन को सड़कों पर उदंडता करने के लिए प्रोत्साहित करती थी। अब जनता का पैसा कब्रिस्तान की बॉउंड्री पर खर्चा नहीं होता है। 6. माफिया को मिट्टी में मिलाने की कसम खाई थी इससे पहले, योगी ने महोबा में कहा- हमने माफिया को मिट्टी में मिलाने की कसम खाई थी। हम चाहते हैं कि रक्षा उत्पादन का यह केंद्र महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर और झांसी तक विस्तारित हो। इसके लिए यहां औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना सीएम ने कहा कि जो लोग केवल कब्जा करना जानते हैं, वे हमेशा नकारात्मक काम ही करते हैं। इसी वजह से उन्होंने प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया। 7. आल्हा-ऊदल के शौर्य के प्रतीक अखाड़ों का निर्माण कराया जाएगा सीएम ने कहा- यहां रोपवे बनाया जाएगा और गोरखगिरि को एडवेंचर टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। महोबा महोत्सव में राष्ट्रीय से लेकर जिला स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। आल्हा-ऊदल के शौर्य के प्रतीक अखाड़ों का निर्माण कराया जाएगा। इस धरा की गौरवशाली विरासत के अनुरूप महोबा को उसकी नई पहचान दी जाएगी। 8. पहले माफिया हावी थे, उत्सवों से पहले उपद्रव होता था सीएम ने कहा कि कबरई बांध के किसानों का वर्षों से लंबित भुगतान कराया गया। अन्नदाताओं का शोषण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। युवाओं का शोषण करने वालों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब उत्तर प्रदेश नई पहचान बना रहा है। पहले माफिया हावी थे। उत्सवों से पहले उपद्रव होता था। न बेटियां सुरक्षित थीं और न व्यापारी। जिले तब भी थे, लेकिन पहचान का संकट था। अब बीडा (BIDA) के माध्यम से बुंदेलखंड को वैश्विक औद्योगिक पहचान देने का कार्य किया जा रहा है। 9. चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर में भी आएगा बदलाव मुख्यमंत्री ने कहा कि महोबा में मौजूद संभावनाओं को विकसित करना होगा। चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर में भी व्यापक बदलाव लाए जाएंगे। महोबा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है। पर्यटन क्षेत्र में प्रोफेशनलिज्म लाने की आवश्यकता है। डबल इंजन सरकार सुरक्षा और सुशासन पर लगातार काम कर रही है। इसी से विकास का रास्ता निकलता है। उन्होंने कहा कि महोबा नई बुलंदियां छुए, आल्हा-ऊदल की लोकगाथाओं को वैश्विक पहचान मिले और देसावरी पान की ख्याति और बढ़े। सरकार हर कदम पर आपके साथ है। महोबा विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाएगा। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- राम मंदिर से सबूत लेकर SIT लखनऊ पहुंची:CM योगी को आज-कल में रिपोर्ट देगी; जिनसे पूछताछ हुई, उन्हें चेतावनी- बाहर न जाएं राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच कर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) शनिवार शाम करीब 8 बजे अयोध्या से लखनऊ लौट गई। 6 दिन की जांच में 150 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। इनमें से 25 लोगों पर कार्रवाई के आसार हैं। जिन लोगों से SIT पूछताछ कर चुकी है, उन्हें अगले आदेश तक कहीं बाहर न जाने की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में NEET री-एग्जाम में अंडरगारमेंट में सिम-फेविकोल लेकर पहुंचा:बरेली में छात्रा बेहोश, कैंडिडेट बोले- पिछली बार से कठिन था पेपर
    Next Article
    रबर बॉय ने पेड़ की डाल पर योग किया:मेरठ में पुलिसवालों ने घोड़े पर आसन किए, अफसर की बेटी का योग देखकर लोग हैरान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment