Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- 2017 से पहले प्रयागराज में गुंडागर्दी थी:CM ने गंगा आरती-पूजा की, पंचामृत-दूध से अभिषेक किया; मंच पर मेयर ने पैर छुए

    15 hours ago

    1

    0

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे हैं। नगर निगम में आयोजित “मेयर के तीन साल बेमिसाल” कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 9 साल पहले प्रयागराज की स्थिति खराब थी। अराजकता का तांडव होता था। गुंडागर्दी थी। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। मगर अब प्रयागराज की स्थिति काफी अलग है। डबल इंजन की सरकार में सरकार की सख्त नीतियों और प्रभावी प्रशासनिक कार्रवाई के कारण प्रयागराज में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है। अपराध और माफिया गतिविधियों को खत्म किया। वर्तमान में प्रयागराज विकास, सुरक्षा और सुशासन का प्रतीक बनकर उभरा है। इससे पहले सीएम ने 400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। नगर निगम के नव-निर्मित सदन हॉल का शिलान्यास किया। सफाई कर्मियों को किट दी। सफाई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंच पर मेयर ने पौधा देकर सीएम का स्वागत किया। उनके पैर छूकर आशिर्वाद लिया। मंच पर सीएम योगी के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे। नगर निगम के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री संगम क्षेत्र पहुंचे। यहां VIP घाट पर उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आरती की। मां गंगा का दूध, पंचामृत और जल से अभिषेक किया। इसके बाद सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 3 तस्वीरें देखिए… सीएम के कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में छात्रों ने कंप्यूटर-कुर्सियां तोड़ीं, हाईवे जाम किया:SSC परीक्षा में सर्वर फेल होने से भड़के थे, आज की परीक्षा रद्द
    Next Article
    पति ने पत्नी के बाथरूम में लगाया हिडन कैमरा:आगरा में आपत्तिजनक वीडियो बनाए, ननद-पति करते थे अश्लील हरकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment