Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में ईद-उल-जुहा पर हाई अलर्ट, प्रशासन सख्त:सड़क पर पढ़ी गई नमाज, प्रतिबंधित कुर्बानी पर रोक

    47 minutes ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में ईद-उल-जुहा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने पूरे जनपद को जोन और सेक्टर में बांटा है। अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में रखना है। जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने धर्मगुरुओं और गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। इसमें सभी से भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त, सभी थाना क्षेत्रों में भी शांति समिति की बैठकें लगातार आयोजित की जा रही हैं। विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी। नमाज केवल निर्धारित स्थलों पर ही पढ़ी जाएगी। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है। नगर पालिका ने कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था की है और लोगों से खुले में अवशेष न फेंकने की अपील की है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इसका उद्देश्य नमाज और त्योहार के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है। शहर काजी काजी तनवीर आलम और शहर मुफ्ती मौलाना मुफ्ती जुल्फिकार अली ने भी जनपदवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कानून का पालन करते हुए भाईचारे और शांति के साथ ईद-उल-जुहा का त्योहार मनाएं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी जमीन पर लगा हैंडपंप बंद करने का आरोप:महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार, कहा- अफसरों के चक्कर काटे फिर भी नहीं हुई सुनवाई
    Next Article
    21,000 दीपों से रोशन मां बेल्हा देवी धाम का तट:काशी के पुरोहितों ने कराई गंगा आरती, देर रात तक आतिशबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment