Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी जमीन पर लगा हैंडपंप बंद करने का आरोप:महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार, कहा- अफसरों के चक्कर काटे फिर भी नहीं हुई सुनवाई

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के पांडव नगर इलाके में सरकारी हैंडपंप बंद किए जाने को लेकर महिलाओं में नाराजगी है। क्षेत्र निवासी सुमन ने जिला अधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मोहल्ले के पास नगर निगम द्वारा लगाया गया हैंडपंप चालू हालत में था, लेकिन स्थानीय निवासी सुबोध कुमार जो एक फौजी है उसके परिवार ने उसे बंद करवा दिया। महिला का आरोप है कि सुबोध कुमार ने इलाके में एक प्राइवेट प्लॉट खरीदा था, जिसके बाद सरकारी जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की गई। आरोप है कि हैंडपंप की हत्थी उतरवाकर उसमें सीमेंट भरवा दिया गया और ऊपर प्लेट लगाकर उसे पूरी तरह बंद कर दिया गया। इससे पूरे मोहल्ले में पानी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया जाता है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सुबोध कुमार और उसका परिवार दबंगई दिखाते हुए गाली-गलौज करता है। महिलाओं का कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है और आवाज उठाने पर डराया जाता है। महिला ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 1076, नगर आयुक्त और समाधान दिवस में एसडीएम तक से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित महिलाओं ने अब जिला अधिकारी से गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सरकारी हैंडपंप दोबारा चालू कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवजातों में थायरॉइड जांच जरूरी:LLRM मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों ने दी समय पर स्क्रीनिंग और उपचार की सलाह
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में ईद-उल-जुहा पर हाई अलर्ट, प्रशासन सख्त:सड़क पर पढ़ी गई नमाज, प्रतिबंधित कुर्बानी पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment