Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने पत्नी के बाथरूम में लगाया हिडन कैमरा:आगरा में आपत्तिजनक वीडियो बनाए, ननद-पति करते थे अश्लील हरकत

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में शादी के 6 महीने बाद ही एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि शादी में घरवालों ने 1 करोड़ रुपए खर्च किए थे। सोने-चांदी के जेवर और हीरे की अंगूठियां दी थीं। इसके बाद भी और दहेज लाने के नाम पर मारपीट की गई। मारपीट से गर्भपात हो गया। महिला का कहना है कि ननद के कहने पर पति ने बेडरूम और बाथरूम में कैमरे लगवाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। मामला थाना न्यू आगरा थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला महिला की पीड़िता ने बताया- बेटी की शादी 26 नवंबर, 2025 को शमसाबाद रोड में रहने वाले एक युवक से की थी। ससुराल वालों ने दामाद की हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी बताई थी। शादी के बाद से ही सास-ससुर और ननद ने 21 लाख रुपए और कार की मांग शुरू कर दी। बेटी जब उन लोगों का विरोध करती, तो सास और ननद उसे पीटती थीं। सारे जेवर और कैश भी छीन लिया था। हनीमून के लिए 10 लाख रुपए अलग से वसूले। वहां भी पति ने नशे में बेटी से मारपीट की। पार्टी में दीं गालियां, फोन में मिली साजिश मां ने बताया- 31 दिसंबर, 2025 को फतेहाबाद रोड स्थित मैशन क्लब में पार्टी के दौरान दामाद ने बेटी को गालियां दीं और पीटा। उसी रात नशे में दामाद का फोन खुला रह गया। तब वॉट्सएप चैट से पता चला कि पति, सास और ननद मिलकर बेटी के खिलाफ साजिश रच रहे थे। बेटी को जान से मारने की प्लानिंग थी। इसके बाद बेटी हमारे घर आ गई। बाथरूम में कैमरे, ड्रग्स-नपुंसकता की दवा पकड़ी 4 फरवरी, 2026 को ससुरालवाले हमारे घर आए और सुलह करने के बाद बेटी को वापस ले गए। लेकिन, उसकी ननद को यह रास नहीं आया। उसने भाई के साथ मिलकर बेडरूम और बाथरूम में वीडियो रिकॉर्डर लगा दिए। फिर बाथरूम की रिकॉर्डिंग से ब्लैकमेल करने लगी। इसी दौरान बेटी ने पति की नपुंसकता की दवाएं और भाई-बहन को ड्रग्स लेते पकड़ लिया। मारपीट से ब्लीडिंग, अस्पताल में गर्भपात मां ने बताया- 15 फरवरी को बेटी को सास-ससुर और पति ने फिर पीटा। ब्लीडिंग शुरू होने पर रात 12:30 बजे बेटी ने हमें फोन किया। हम लोग रात 2 बजे उसे घर ले आए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसका ढाई महीने का गर्भ गिर गया। चाचा ससुर ने मांगे फिर 1 करोड़, घर-फ्लैट निकला फर्जी मां ने बताया- बेटी का रिश्ता कराने वाले चाचा ने मामला सुलझाने के नाम पर फिर 1 करोड़ रुपए मांगे। जांच में पता चला कि दामाद का शमशाबाद रोड का आलीशान घर उसकी नानी के नाम है। हैदराबाद में फ्लैट होने का दावा भी झूठा निकला। पति की सैलरी स्लिप और कागजात फर्जी थे। वह हैदराबाद में बहन और दो अन्य लड़कियों के साथ रहता है। मां की शिकायत पर न्यू आगरा पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और चाचा ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष निशामक त्यागी ने बताया कि 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में तूफान, 7 जिलों में आंधी-बारिश, सैकड़ों पेड़-पोल उखड़े, घरों की टंकियां उड़ीं; 2 दिन बाद पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट यूपी में नौतपा में मौसम बदल गया है। सोमवार को दिनभर भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल रहे। देर रात आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। लखनऊ में 90 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफान आया। बदायूं, अयोध्या, उन्नाव, बस्ती, गोंडा, संभल और सीतापुर में आंधी के साथ बारिश हुई। बस्ती-गोंडा में पेड़-पोल उखड़ गए। सीतापुर में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- 2017 से पहले प्रयागराज में गुंडागर्दी थी:CM ने गंगा आरती-पूजा की, पंचामृत-दूध से अभिषेक किया; मंच पर मेयर ने पैर छुए
    Next Article
    ऊर्जा मंत्री गुलदस्ता लेकर छापा मार रहे:एनकाउंटर के बाद हंसा हिस्ट्रीशीटर, विधायकजी ने ICU में भर्ती महिला के साथ फोटो खिंचवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment