Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ये मेरी गर्लफ्रेंड है, मेरे साथ जाएगी:अंबेडकरनगर में प्रेमी ने दुल्हन की गाड़ी रोकी; खाली हाथ लौटा दूल्हा

    8 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में विदाई के बाद ससुराल जा रही दुल्हन की गाड़ी को प्रेमी ने बीच रास्ते रोक लिया। फिल्मी स्टाइल में कार के आगे बाइक लगा दी। कार का दरवाजा खोलकर दूल्हा-दुल्हन को बाहर निकाला और फिर दुल्हन को अपनी ओर खींचते हुए बोला- ये मेरी गर्लफ्रेंड है, ये मेरे साथ जा रही है। युवक की इस हरकत से दूल्हा हैरान रह गया। गुस्से में वह उससे भिड़ गया। लेकिन प्रेमी ने सबूत के तौर पर अपने मोबाइल में रखे फोटोज दिखाने शुरू कर दिए। बोला- हम दोनों को कोई अलग नहीं कर सकता। प्रेमी की इस हरकत से दुल्हन सन्न रह गई। उधर, गुस्से में दूल्हे ने अपने और ससुराल के लोगों को फोन कर बुलाया। दोनों पक्ष मौके पर पहुंचा तो हंगामा शुरू हो गया। प्रेमी किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं था। युवती के साथ के दो साल के फोटोज वह दिखाते हुए उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। मामला बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। पूरे दिन पंचायत हुई। दूल्हा पक्ष ने सबकुछ जानने के बाद शादी तोड़ दी और बिना दुल्हन ही वापस लौटने का फैसला किया। परिजन, लड़की को लेकर गांव चले गए और शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रेमी को शांति भंग में चालान कर दिया। मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर रज्जीपुर गांव का है। अब जानिए पूरा मामला… अयोध्या के गोसाईंगंज में दिनेश (27) अपनी मां और बहन के साथ रहते हैं। पिता का निधन हो चुका है। परिजन ने दिनेश की शादी करीब 6 महीने पहले अंबेडकरनगर जिले के सैदपुर रज्जीपुर गांव के रहने वाले परशुराम की बेटी महिमा से तय हुई थी। 22 अप्रैल को दिनेश अपनी बारात लेकर महिमा के घर पहुंचे थे। विवाह की रस्में संपन्न होने के बाद अगली सुबह विदाई हुई। गुरुवार सुबह विदाई कराकर दिनेश अपनी पत्नी महिमा को कार से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। दिनेश ससुराल से कुछ किलोमीटर दूर ही पहुंचा था कि एक युवक अपने 6-7 साथियों के साथ आया। उसने कार के आगे बाइक लगाकर रोक दी। युवक ने कार का दरवाजा खोला। फिर दिनेश और महिमा को नीचे उतारा। मेरा नाम रणविजय, ये मेरी गर्लफ्रेंड है… कार से दूल्हा-दुल्हन को बाहर निकालने के बाद युवक बोला- मेरा नाम रणविजय है। इतना बोलते ही वह महिमा को अपनी ओर खींचते हुए कहा- ये मेरी गर्लफ्रेंड है। दूल्हा शॉक्ड रह गया। वह युवक से भिड़ गया लेकिन युवक ने अपना मोबाइल निकाला और कुछ फोटोज दिखाने लगा। इसके बाद धमकाते हुए कहा- ये मेरे साथ जा रही है। जिसको बताना है, बता देना। हम दोनों को कोई अलग नहीं कर सकता है। परिजन पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया परेशान दूल्हे ने परिवार और ससुरालियों को फोन कर पूरी जानकारी दी। करीब 10 मिनट में दुल्हन के परिजन मौके पर पहुंच गए। हंगामा शुरू हो गया। रणविजय ने परिवार के लोगों को भी मोबाइल फोटोज दिखाए। उसने युवती के साथ अपने दो साल के फोटोज दिखाए। फोटोज देखने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दिनेश ने 112 पर कॉल पर पुलिस बुला ली। सभी लोगों को थाने लाया गया। पूरे दिन पंचायत चली। पंचायत में प्रेमी और दुल्हन के रिश्ते की बात से नाराज वर पक्ष ने शादी तोड़ दी। दूल्हे ने महिमा को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। फिर समझौता हुआ और दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया। परिजन दुल्हन को साथ लेकर चले गए। उधर, दुल्हन पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रेमी युवक को शांति भंग में चालान कर दिया। दोनों पक्षों ने आपसी समझौता से शादी तोड़ दी अलीगंज कोतवाल भूपेंद्र कुमार सिंह ने कहा- वर पक्ष और वधू पक्ष ने थाने के बाहर आपसी समझौता कर लिया था। उन्होंने लिखित में दिया कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस ने प्रेमी को शांति भंग में चालान कर दिया है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- बृजभूषण बोले-हम भार लगते हैं तो एक बार कह दो:2027 या 2029 के चुनाव में दिखा देंगे, अब समझाने का वक्त नहीं ‘आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं। 2027 में कह दो। 2029 में कह दो। जब भी मन करे आकर कह दो। हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं।’ पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मकान में चोरी करने घुसा, लेकिन लोहे की ग्रिल में फंसकर लटक गया
    Next Article
    स्मार्ट मीटरों के खिलाफ शिवसेना का हल्लाबोल:महोबा जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पुराने मीटर वापस लगाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment