Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Bengal में Child Marriage पर 'सरकारी Strike', Kanyashree Scheme ऐसे बन रही लड़कियों का हथियार

    3 hours from now

    1

    0

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 29 अप्रैल 2026 को दूसरे चरण के मतदान होने हैं। वहीं TMC की सरकार बनाने के लिए ममता बनर्जी एक्टिव मोड में आ गई हैं। चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक राज्य में कुल 7.18 करोड़ मतदाता हैं। वहीं ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने महिलाओं के लिए कुछ खास योजनाएं चलाई हैं। आज हम आपको कन्याश्री प्रकल्प योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ लड़कियों की शादी को 18 वर्ष की कानूनी आयु तक स्थगित करने और कन्याओं की सामाजिक स्थिति में सुधार करना है।कन्याश्री योजनाकन्याश्री योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को रोकना है। साथ ही लड़कियों को आर्थिक मदद देना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए लड़की की फैमिली इनकम 1,20,000 से कम होना चाहिए। वहीं इस योजना का फायदा दो तरह से लिया जा सकता है। पहला तरीका जिसमें 13 से 18 साल की लड़कियों को पढ़ाई के लिए हर साल 1000 रुपए की स्कॉलरशिप मिलती है। वहीं साथ में एक साइकिल भी मिलती है। इसे भी पढ़ें: PM Modi का Mamata Banerjee पर सीधा वार, 'मां, माटी, मानुष' नारे को बताया सबसे बड़ा धोखावहीं दूसरा तरीका जिसमें लड़कियों की उम्र 18 साल होने पर 25 हजार रुपये एकमुश्त दिए जाते हैं। इसमें शर्त यह है कि 18 साल में लड़की की शादी नहीं होनी चाहिए। बता दें कि साल 2017 में यूनाइटेड नेशंस ने 62 देशों में चल रही सोशल सेक्टर की 552 बेहतरीन योजनाओं कन्याश्री योजना को शामिल किया था। इसके लिए सीएम ममता बनर्जी को भी सम्मानित किया गया था।वहीं तृणमूल कांग्रेस को अपनी योजनाओं पर पूरा भरोसा है। ममता बनर्जी का मानना है कि योजनाएं जमीन पर कारगर हैं। इसलिए उनको इसका फायदा मिलता है। वहीं यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'इंसाफ की उम्मीद खत्म', Arvind Kejriwal ने जस्टिस शर्मा की कोर्ट में पेश होने से किया इनकार, 'सत्याग्रह' का किया ऐलान
    Next Article
    Ladakh Leh Apex Body | लद्दाख के नेताओं की Amit Shah से सीधी बातचीत की मांग, उपराज्यपाल ने 22 मई को उपसमिति की बैठक बुलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment