Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Bengal Government Schemes: West Bengal में महिलाओं के Account में सीधे पैसा, जानें किसे मिलती है यह राशि

    3 hours from now

    1

    0

    पश्चिम बंगाल सरकार की लक्ष्मी भंडार योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद देने के लिए शुरू की गई है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य घर के छोटे-मोटे खर्चों में महिलाओं को किसी पर निर्भर न रहना पड़ेस इसके लिए यह योजना शुरू की गई है। यह एक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफऱ स्कीम है। जिसमें पैसे सीधे बैंक अकाउंट में आते हैं। खासकर युवाओं और परिवारों के बीच यह योजना काफी चर्चा में है।कितनी मिलती है राशिलक्ष्मी भंडार योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए और SC/ST वर्ग की महिलाओं को 1700 रुपए दिए जाते हैं। हालांकि पहले यह राशि कम थी। लेकिन अब इसको बढ़ा दिया गया है। हर महीने मिलने वाली यह राशि घर के खर्च, रोजमर्रा की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई में मदद करती है। खासकर जिन घरों में एक ही कमाने वाला होता है, वहां यह राशि काफी राहत देता है।इसे भी पढ़ें: West Bengal Congress: West Bengal में 4 दशक तक राज, अब वजूद की लड़ाई, क्या है Congress का Mission Comeback 2026महिलाओं के लिए फायदेमंदइस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से थोड़ा आत्मनिर्भर महसूस करती हैं। छोटे खर्चों के लिए बार-बार पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे वह अपनी दवाएं, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी चीजों पर खुद खर्च कर पाती हैं। गांवों में तो लोग इसको 'घर चलाने वाली मदद' के रूप में देखते हैं। जिससे घर का बजट संभालना आसान हो जाता है।इस योजना का लाभइस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ आसान शर्तें रखी गई हैं। महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए बंगाल का निवासी होना जरूरी है। वहीं महिला की उम्र 25 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आवेदक को सरकारी कर्मचारी या इनकम टैक्स देने वाली नहीं होनी चाहिए। परिवार की आय भी तय सीमा के अंदर होना चाहिए। बता दें कि यह नियम इसलिए बनाए गए हैं, जिससे सही लोगों तक इस योजना का लाभ ले सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस राज्य में 27 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टियां, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को समय से पहले बंद करने के आदेश
    Next Article
    Anti-Incumbency, SIR और बीजेपी की घेराबंदी, ममता के लिए क्यों है सबसे मुश्किल चुनाव?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment