Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यापारी मनीष हत्याकांड के विरोध में वकीलों का चक्काजाम:फांसी-बुलडोजर की मांग, पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के व्यापारी मनीष सिंह की मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या के विरोध में अब अधिवक्ता उतर गए हैं। वकीलों ने गांव पहुंचकर पुलिस की लचर कार्रवाई पर विरोध जताया, आक्रोश जताते हुए अधिकवक्ताओं ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और धरना शुरू कर दिया। धरना-प्रदर्शन के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ। अधिवक्ताओं और परिजनों द्वारा दो 2:10 बजे धरना प्रारंभ किया गया। उनके द्वारा मांग की गई की मौके पर वरिष्ठ अधिकारी जब तक नहीं आएंगे धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित भरथरा, घमहापुर गांव में हुए व्‍यवसायी मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक उनकी मांगें पूरी न होने से परिवार के लोग नाराज हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अभी तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। उनका कहना है कि 5 दिन गुजर गया है और अभी तक केवल आश्वासन मिल रहा है। अभी तक न तो आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है और न ही आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। इसी बीच, शुक्रवार दोपहर सेंट्रल बार एसोसिएशन, वाराणसी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम के साथ दर्जनों अधिवक्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरी घटना की जानकारी अधिवक्ताओं को दी। इसके बाद अधिवक्ताओं और परिजनों ने बसनी-कुआर मार्ग पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया। हालांकि एसीपी पिंडरा द्वारा 48 घंटे का समय मांगा गया। एसीपी द्वारा कहा गया की 48 घंटे के अंदर परिणाम आप लोगों के सामने होगा। उसके बाद नाराज अधिवक्ता और परिजन धरना प्रदर्शन समाप्त किये। करीब 20 मिनट तक बसनी-कुआर मार्ग जाम रहा। एसीपी पिंडरा ने सीपी से वार्ता करके बताया कि 2 दिन के अंदर सभी की गिरफ्तारी हो जाएगी और सीपी आज सायं 5 बजे पीड़ित परिवार को मिलने के लिए बुलाया है। इसके बाद वकलों ने धरना समाप्त किया और आवागमन चालू हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम का हर गांव में खेल मैदान बनाने का आदेश:गाजीपुर में कहा- प्रधान गांव की समस्या गांव में सुलझाएं, मामले तहसील तक न पहुंचें
    Next Article
    कुनिका सदानंद ने दरगाह वाले वीडियो पर रिएक्ट किया:भागवत कथा में जाने का वीडियो शेयर कर कहा- मजार, मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे सभी जगह जाती हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment