Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यापमं के बर्खास्त छात्रों को 16-16 लाख में बनाया डॉक्टर!:बिना परीक्षा MBBS की डिग्रियां देने का आरोप; सामने आया बाबू का ऑडियो

    13 hours ago

    1

    0

    बिना परीक्षा दिए एमबीबीएस की डिग्री..! वो भी व्यापामं फर्जीवाड़े में बर्खास्त किए गए छात्रों को। ये आरोप लगे हैं ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय से संबंधित गजराराजा मेडिकल कॉलेज में। मामले में शाखा प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी का एक ऑडियो भी सामने आया है। ऑडियो में वे जांच कमेटी द्वारा बर्खास्त एक छात्र को सफाई देते नजर आ रहे हैं। बातचीत में 16-16 लाख रुपए में डिग्री देने के आरोप भी लगाए गए हैं। छात्र शाखा (यूजी) प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी और उनके सहायक पंकज कुशवाह पर आरोप है कि व्यापमं कांड में बर्खास्त छात्रों को बिना बहाली, बिना अटेंडेंस और बिना परीक्षा दिए एमबीबीएस की डिग्री दे दी गई। पूर्व छात्र संदीप लहारिया ने इसकी लिखित शिकायत राज्यपाल और मेडिकल कॉलेज के डीन से की है। जीवाजी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और गोपनीय शाखा के कर्मचारियों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। 30 से ज्यादा छात्र हुए थे बर्खास्त लहारिया ने बताया कि व्यापमं मामले में करीब 150 छात्रों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें से 30 से अधिक एमबीबीएस छात्रों को बर्खास्त किया गया था, जिनमें संदीप लहारिया खुद भी शामिल हैं। उनका दावा है कि बर्खास्त छात्रों में से किसी को भी अब तक बहाल नहीं किया गया है और न ही किसी नई कमेटी ने राहत दी है। इसके बावजूद कई छात्रों को एमबीबीएस की डिग्री जारी कर दी गई, जो धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। यूजी शाखा प्रभारी पर डिग्री जारी कराने का आरोप शिकायत में संदीप लहारिया ने आरोप लगाया है कि बर्खास्त छात्रों को गलत तरीके से एमबीबीएस डिग्री जारी की गईं। न तो उन्हें बहाल किया गया और न ही उन्होंने निर्धारित मानक पूरे किए। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में छात्र शाखा (यूजी) प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी और उनके सहायक पंकज कुशवाह की भूमिका है। साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जीवाजी यूनिवर्सिटी के संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी डिग्रियां जारी होने का आरोप लगाया गया है। ऑडियो में 16 लाख में डिग्री देने का आरोप शिकायतकर्ता के अनुसार प्रशांत चतुर्वेदी का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें बर्खास्त छात्र के मामले में सफाई दी जा रही है। बातचीत में पूर्व छात्र द्वारा 16-16 लाख रुपए में डिग्री देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसके पास कई ऑडियो और वीडियो हैं, जिनसे पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया जा सकता है। पूर्व छात्र संदीप लहारिया ने बाबू प्रशांत चतुर्वेदी के अलावा मेडिकल कॉलेज के डीन समेत कई अधिकारियों व जीवाजी यूनिवर्सिटी के गोपनीय शाखा के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। जांच सौंप दी, लेकिन शिकायत का पता ही नहीं इस मामले में ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ से जब बात करना चाहा तो उन्होंने भी बाइट देने से मना कर दिया और इस शिकायत व गड़बड़झाला के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि कई शिकायतें आती हैं। यह शिकायत आई होगी, लेकिन उनकी जानकारी में नहीं है। जबकि वह इस शिकायत की जांच डॉक्टर प्रमोद कुमार छाबनिया को सौंप चुके हैं। मुझे तो अभी जांच मिली है, आकर बात करता हूं इस मामले में इस शिकायत की जांच कर रहे डॉ. प्रमोद कुमार छाबनिया से बात की गई तो उनका कहना था कि मेरे पास इस शिकायत की जांच आई है, लेकिन अभी मैं शहर से बाहर हूं। आकर ही कुछ बता पाऊंगा। ये खबर भी पढ़ें,… 100 वाली जांच 18 रुपए में…सरकार ने दे दिया ठेका राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच के लिए भोपाल की साइंस हाउस मेडिकल्स प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया है। कंपनी ने सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) की दरों से 81.2% कम कीमत पर बोली लगाकर यह टेंडर हासिल किया है। इसका मतलब है कि 100 रुपए की जांच अब करीब 18 रुपए में की जाएगी।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीतीश बने राज्यसभा सांसद, कार्यकर्ता बोले- आपका फैसला गलत:दिल्ली में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाए नेता; कहा- निशांत, संजय झा, ललन के अलावा दूसरा CM नहीं चलेगा
    Next Article
    IT कंपनी में लड़कियों के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोप:नासिक में 6 मुस्लिम टीम लीडर, HR मैनेजर गिरफ्तार; हिंदू संगठन का कंपनी कैंपस में हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment