Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक रवि शर्मा बोले-झांसी विकास की राह पर बढ़ रहा:पिछली सरकारों में बच्चे स्कूल नहीं जाते, पानी के लिए लाइन में लगते थे

    10 hours ago

    2

    0

    झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह फिर से मैदान में उतरेंगे और अपने कराए गए विकास कामों को ही जनता के बीच मुख्य मुद्दा बनाएंगे। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने झांसी में हुए विकास, बिजली-पानी की व्यवस्था, ट्रैफिक और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पहले की सरकारों पर बुंदेलखंड की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अब क्षेत्र पलायन और संकट की छवि से निकलकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। पढ़िए खास बातचीत- सवाल : आप अपने इस चार साल के कार्यकाल को कैसे देखते हैं, कितना विकास हुआ और क्या रह गया ? जवाब : देखिए विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो लगातार जारी रहती है। हम अपने क्षेत्र की जनता के लिए लगातार काम कर रहे हैं। झांसी में कई बड़े काम हुए हैं। शहर में दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा शहर की यातायात व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पाल कॉलोनी और मेडिकल कॉलेज बाईपास पर ओवरब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। हमारी कोशिश है कि चुनाव से पहले यह काम पूरा हो जाए। सवाल : पिछली गर्मियों में बिजली की समस्या काफी गंभीर हो गई थी। अब फिर गर्मी आने वाली है, क्या तैयारी है? जवाब : पिछले साल झांसी में बिजली को लेकर दिक्कत जरूर आई थी, लेकिन अब उस समस्या को दूर कर लिया गया है। झांसी के सभी सबस्टेशनों को अपग्रेड किया गया है। इससे बिजली आपूर्ति बेहतर हुई है। इसके अलावा आज ही लोक निर्माण विभाग से झांसी को ओरछा से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की स्वीकृति का पत्र भी मिला है। सवाल : कोई बड़ा प्रोजेक्ट है जिस पर अभी काम होना बाकी है? जवाब : हां, एक बड़ा प्रोजेक्ट हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का है। इस परियोजना में सेना की एनओसी को लेकर कुछ दिक्कत आ रही है। उसे लेकर भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द काम शुरू हो सके। सवाल : आप झांसी में किस तरह का बदलाव महसूस करते हैं? जवाब : जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काम संभाला है, तब से बुंदेलखंड में बड़ा बदलाव आया है। पहले का बुंदेलखंड पलायन और आत्महत्या के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह क्षेत्र समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। झांसी में पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया गया है। पहले यहां बच्चे स्कूल जाने की बजाय मीठे पानी के लिए एक किलोमीटर दूर हैंडपंप पर लाइन लगाते थे। सवाल : महानगर की सड़कों को बार-बार खोद दिया जाता है। इसे लेकर कोई स्थायी योजना है? जवाब : इसके लिए एक सीएम ग्रिड योजना बनाई गई है। इसके तहत आने वाले समय में पूरे शहर में बिजली की केबिल अंडरग्राउंड कर दी जाएगी। ऊपर सिर्फ बिजली के पोल दिखाई देंगे, तार नहीं। ये केबिल लाइन नालों के किनारे से डाली जाएगी ताकि भविष्य में सड़कों को बार-बार खोदने की जरूरत न पड़े। सवाल : आपने शहर के ट्रैफिक को लेकर अल्टीमेटम दिया था। उसके बाद स्थिति सुधरी। क्या पहले जिम्मेदार विभागों के बीच समन्वय की कमी थी? जवाब : ऐसी बात नहीं है। असल समस्या यह थी कि शहर में बालू के ट्रैक्टर, ट्रक और बसें दिन में भी चल रही थीं, जबकि उनके लिए नो एंट्री होती है। हमने साफ निर्देश दिया कि ऐसे वाहनों को पूरी तरह रोका जाए। इसके बाद व्यवस्था सुधर गई। अब हम ट्रैफिक को लेकर एक पूरा प्लान बना रहे हैं। कुछ सड़कों को अपग्रेड करने और कई जगहों पर वन-वे व्यवस्था लागू करने की भी जरूरत है। जल्द ही झांसी में नई ट्रैफिक व्यवस्था देखने को मिलेगी। सवाल : नगर निगम में भाजपा समेत कई पार्षद नगर आयुक्त के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे। इसे आप कैसे देखते हैं? जवाब : देखिए, इस तरह के धरने दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पार्षदों को जनता ने सदन में अपनी बात रखने के लिए चुना है। अगर पार्षद ही बाहर आकर धरने पर बैठ जाएंगे तो यह सही तरीका नहीं है। उनके पास निगम का मंच है, वहीं अपनी बात रखें। अगर वहां समाधान नहीं होता तो मेयर हैं, सांसद हैं और हम भी हैं। बातचीत और समन्वय से हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। सवाल : आगामी चुनाव में क्या रवि शर्मा फिर से चुनाव मैदान में होंगे? जवाब: हां, बिल्कुल। झांसी की जनता का स्नेह और समर्थन मेरे साथ है। 2027 में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और मैं झांसी से जीतकर विधानसभा जाऊंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रॉसिंग रिपब्लिक में सोसायटी में मारपीट, हंगामा:अरबन कंपनी की महिला कर्मचारी से मारपीट पर हुआ विवाद, पुलिस तमाशबीन बनी रही
    Next Article
    अमरोहा में बिजली बिल पर भाइयों में विवाद, VIDEO:जमकर चले लाठी-डंडे, मामूली चोटें आईं, बिजली आपूर्ति बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment