Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में सजी छात्र संसद:'सांसदों' ने घेरा तो 'मंत्रियों' ने दिया जवाब, तीखी बहस के बाद पास हुआ UCC बिल

    2 hours ago

    2

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को लोकतंत्र का जीवंत नजारा देखने को मिला। राजनीति शास्त्र के छात्र-छात्राओं ने 'छात्र संसद-2026' का आयोजन किया, जिसमें करीब 80 छात्र लोकसभा सांसद और स्पीकर की भूमिका में नजर आए। सदन की कार्यवाही के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई और देश के ज्वलंत मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछे गए। प्रश्नकाल में गूंजे पेपर लीक और साइबर सुरक्षा के मुद्दे संसद के पहले सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। विपक्ष की भूमिका निभा रहे छात्रों ने सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सदन में डीपफेक वीडियो, साइबर सुरक्षा नीति, पेपर लीक की घटनाएं और छात्रों में बढ़ते मानसिक तनाव जैसे गंभीर विषयों पर सवाल उठाए गए। सूचना एवं प्रसारण मंत्री और शिक्षा मंत्री बने छात्रों ने इन सवालों के तथ्यपरक जवाब दिए। इसके अलावा मध्य-एशिया संकट और पेट्रोलियम की कीमतों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। UCC बिल पर हुई जोरदार बहस, वोटिंग के बाद हुआ पारित दूसरे सत्र में 'समान नागरिक संहिता' (UCC) विधेयक सदन के पटल पर रखा गया। बिल पेश होते ही सदन में हलचल तेज हो गई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस विधेयक के फायदों और कमियों को लेकर जोरदार बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सदन में मतदान कराया गया। बहुमत के आधार पर UCC विधेयक को छात्र संसद में पारित कर दिया गया। एमए समाजशास्त्र के छात्र अर्जेंट दुबे ने स्पीकर की कुर्सी संभाली और सदन की मर्यादा बनाए रखते हुए कार्यवाही का संचालन किया। इन छात्रों ने मारी बाजी, मिला सर्वश्रेष्ठ का खिताब सत्र की समाप्ति के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बीए अर्थशास्त्र की छात्रा तूबा और बीए राजनीतिशास्त्र के कार्तिकेय को 'सर्वश्रेष्ठ वक्ता' चुना गया। शोध के क्षेत्र में प्रभात और मेहक ने बाजी मारी, जिन्हें 'सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता' का पुरस्कार मिला। वहीं, बीए राजनीतिशास्त्र की छात्रा अदिति को उनके शानदार चौतरफा प्रदर्शन के लिए 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता' के खिताब से नवाजा गया। संसदीय प्रणाली को समझने का मिला मौका स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को देश की विधायी प्रक्रिया और नीतिगत मुद्दों से रूबरू कराना था। निर्णायक मंडल में डॉ. मानस उपाध्याय, प्रो. डीसी श्रीवास्तव और श्री मोहित अवस्थी शामिल रहे। कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल के निदेशक प्रो. आर. के. द्विवेदी और डॉ. किरण झा ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। वरिष्ठ प्राध्यापकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में तार्किक क्षमता बढ़ती है और वे जागरूक नागरिक बनते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष हुए नाराज:कानपुर में कुर्सी छोड़कर बाहर निकले, तहसीलदार हाथ जोड़ते रहे
    Next Article
    काली रात, धधकती चिताएं और घुंघरुओं की गूंज:मणिकर्णिका में जलती चिताओं के बीच नगर वधुओं का डांस, 350 साल पुरानी परंपरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment