Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक पक्षालिका सिंह बोलीं-बाह अब पिछड़ा नहीं, विकास का हब:स्टेडियम अगला लक्ष्य, 2027 में फिर टिकट मिलने की उम्मीद; बटेश्वर का विकास करेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा की बाह विधानसभा से रानी पक्षालिका सिंह विधायक है। पक्षालिका सिंह ने पिछले 9 साल से भाजपा की विधायक है। बाह से उनका गहरा नाता और जुड़ाव है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 4 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने अपने क्षेत्र में क्या विकास कार्य किए और आने वाले समय में क्या करना है। इसको लेकर दैनिक भास्कर से बात की। सवाल- बाह विधानसभा में पिछले 4 साल में किए गए विकास कार्य के लिए अपने को कितने नंबर देंगी। जवाब- मैं अपने आपको कैसे नंबर दे सकती हूं। ये तो क्षेत्रवासी बताएंगे। मैं तो पूरी ईमानदारी से काम कर रही हूं। पहले बाह को पिछड़ा क्षेत्र कहा जाता था, लेकिन बाह अब एक हब बन रहा है। आगरा में बाह ही टीटीजेड से बाहर है। वहां पर बहुत संभावनाएं हैं। सवाल- अपने अपने क्षेत्र में सबसे बड़ा कौन सा काम कराया है? जवाब- पहले तो योगी सरकार को बहुत बधाई। इन 9 साल कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदल गई है। प्रदेश की छवि बदली है। इंडस्ट्री निवेश को तैयार है। बाह की बात करें तो अटल जी का पैतृक गांव है। पिछले साल में बाह में बहुत काम हुए हैं। अटल जी का संकुल बनाया है। एक लाइब्रेरी भी बनाई है। अटल जी की एक बड़ी प्रतिमा बनाई गई है। जल्द ही उसे लगाया जाएगा। बटेश्वर मंदिर और जैन तीर्थ शौरीपुर का सौंदर्यीकरण हुआ है। बाह-बटेश्वर को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया गया है। चंबल डाल परियोजना का जीर्णोद्धार किया गया है। बाह की सड़कें बहुत अच्छी हुई है। सवाल- ऐसा कोई काम जो इस साल पूरा करने का लक्ष्य हो। जवाब- बाह में बड़ी संख्या में सेना से जुडे़ परिवार रहते हैं। बड़ी संख्या में युवा सेना में जाने की तैयारी भी कर रहे हैं। ऐसे में एक स्टेडियम बनवाने है। जिसमें 400 मीटर का ट्रैक हो। इसके लिए काम चल रहा है। उम्मीद है कि चुनाव से पहले स्टेडियम बनने का काम शुरू हो जाएगा। सवाल- चुनाव आने वाले हैं, क्या इस बार भी आपकी दावेदारी है? जवाब- हां, दावेदारी तो हैं। मैंने बाह को पूरा समय दिया है। मुझे लगता है कि मेरी क्षेत्र की जनता मुझसे निराश नहीं होगी। विकास कार्य के साथ उनकी परेशानी में साथ खड़ी रही हूं। सप्ताह में 4 दिन अपनी विधानसभा में रहती हूं। कोई कह नहीं सकता है कि मैं क्षेत्र में दिखाई नहीं दी। सवाल- तो क्या आपको इस बार फिर टिकट मिलेगी? जवाब- मुझे लगता है टिकट मिलनी चाहिए। बाकी पार्टी नेतृत्व के ऊपर है। हम तो केवल जनता के बीच रहकर काम कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में देवर-भाभी ने लगाई फांसी:खेत में एक ही साड़ी से लटके मिले दोनों के शव, पुलिस की जांच जारी
    Next Article
    6 साल की बच्ची का गाल खा गया कुत्ता…VIDEO:झांसी में कन्या भोज खाने जा रही थी, दहशत में बेहोश हो गई, 24 टांके आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment