Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधान परिषद समिति ने दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश:मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़ के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आश्वासन समिति ने मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। विकास भवन सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति मोहम्मद जासमीर अंसारी ने की। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों और जनहित से जुड़े मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभापति ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है, उनकी सूचना समिति को उपलब्ध कराई जाए। शेष मामलों में त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाया जाए। "स्कूल चलो अभियान" के तहत अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए गए। श्रम विभाग को शिविर लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण करने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा गया। समिति ने नगर क्षेत्रों में अतिक्रमण की समस्या पर नियमित निगरानी और कार्यवाही करने का निर्देश दिया, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो। बैठक में परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, सीएनजी आधारित वाहनों को प्रोत्साहन, रोडवेज बसों की उपलब्धता, औद्योगिक निवेश, संविदा कर्मियों से जुड़े विषय, शिक्षा विभाग के अंतर्गत पेंशन, मानदेय, छात्र-छात्राओं को सुविधाएं, विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में रिक्त पदों की स्थिति, पर्यटन विकास और परिवहन परमिट जैसे विभिन्न वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। सभापति ने कार्यवाही पूर्ण हो चुके प्रकरणों को निस्तारित करने और समिति द्वारा अपेक्षित कार्यवाही रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने सभापति को आश्वस्त किया कि समिति द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरता के साथ शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस बैठक में समिति के सदस्य मुकुल यादव, सदस्य किरण पाल कश्यप, एसएसपी अविनाश पांडेय, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, बीएसए आशा चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फोन पर बात करते समय BEO को आया हार्ट अटैक:अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात थे, बीआरसी पर लगाया था कॉल
    Next Article
    आजमगढ़ डीएम ने की समीक्षा बैठक:10 सबसे बड़े बकायेदारों के ऊपर करते हुए वसूली सुनिश्चित की जाय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment