Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ डीएम ने की समीक्षा बैठक:10 सबसे बड़े बकायेदारों के ऊपर करते हुए वसूली सुनिश्चित की जाय

    3 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ डीएम रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर, राजस्व वसूली और राजस्व वादों के निस्तारण की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विद्युत देयकों की वसूली में प्रगति कम पाये जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली की प्रगति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिये। उन्होने कहा कि वसूली की प्रगति क्यों कम हुई। इसका कारण स्पष्ट करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निकायवार समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। जनपद के सबसे बड़े 10 बकायेदारों के ऊपर कार्यवाही करते हुए वसूली सुनिश्चित करायी जाए। खान निरीक्षक को निर्देश दिया कि जनपद में कहीं भी अवैध खनन नही होना चाहिए। अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होने निर्देश दिया कि अवैध खनन पकड़े जाने की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी भी कराई जाए तथा एआरटीओ से समन्वय कर वाहनों का चालान भी करायें। कृषि भूमि आवंटन की समीक्षा करते हुए कहा कि तहसीलों में उपलब्ध भूमि के आधार पर भूमिहीन व्यक्तियों का सत्यापन कराकर नियमानुसार कृषि भूमि का पट्टा किया जाए। सख्त निर्देश दिया कि खतौनी में नाम मिस्मैच की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए नाम सही कराने की नियमानुसार कार्यवाही की जाए। स्वामित्व योजना के अन्तर्गत प्रपत्र-7 जनरेट होने के बाद किसी भी स्तर पर कोई प्रकरण लम्बित नही रहना चाहिए। मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना की हुई समीक्षा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मृतक कृषकों को नियमानुसार निर्धारित अवधि में दुर्घटना का लाभ दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार से लापरवाही अथवा देरी नही होनी चाहिए। समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि भू माफियाओं तथा अतिक्रमणकर्ताओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाए। प्राप्त शिकायत के आधार पर टीम गठित कर जांच कराते हुए दोषी पाये जाने पर भू-माफिया घोषित कर कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि तहसीलवार सबसे बड़े भू-माफियाओं को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने निर्देश दिया कि धारा 80 के प्रकरण को निर्धारित अवधि में गुणवत्तायुक्त निस्तारण किया जाए, कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे। दैवीय आपदाओं के कारण जितने भी किसानों के फसलों का नुकसान हुआ है, उनको प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित अवधि में भुगतान किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी गम्भीर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधान परिषद समिति ने दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश:मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़ के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
    Next Article
    BJP हर विधानसभा में मनाएगी अंबेडकर जयंती:39 जगहों से लाइव प्रसारण होगा, हजरतगंज अंबेडकर प्रतिमा पर जुटे कार्यकर्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment