Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फोन पर बात करते समय BEO को आया हार्ट अटैक:अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात थे, बीआरसी पर लगाया था कॉल

    2 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सतीश शर्मा को सोमवार को मोबाइल पर विभागीय चर्चा करते समय हार्ट अटैक पड़ गया। इससे वह रेलवे रोड के कोयले वाली गली स्थित कार्यालय में मौके पर ही गिर गए। वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। इसके बाद आनन–फानन जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मेरठ में उनके परिजन को दी गई, जहां से पूरा परिवार अलीगढ़ के लिए चल दिया है। बीआरसी पर कॉल के दौरान बिगड़ी तबीयत सतीश शर्मा मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले थे। उन्होंने मेरठ में अपना मकान बना रखा था, जहां उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। सोमवार को वह बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) पर किसी काम के सिलसिले में फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह नीचे गिर गए। आनन-फानन में उन्हें जिला मलखान सिंह चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ​अस्पताल पहुंचे डीएम-एसडीएम बीईओ सतीश शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संजीव रंजन और एसडीएम कोल महिमा राजपूत तत्काल अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने उनके परिवार को घटना की जानकारी दी। ​पीछे छोड़ गए दो बेटे और पत्नी सतीश शर्मा अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 22 वर्ष का है, दूसरा बेटा 20 वर्ष का है। मेरठ स्थित आवास पर जैसे ही उनके निधन की खबर पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विभाग के सहकर्मियों ने बताया कि वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर हमेशा फिक्रमंद रहते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना: 3 मामलों को मिली मंजूरी:जिला संचालन व बाल संरक्षण समिति की बैठक में लिया गया फैसला
    Next Article
    विधान परिषद समिति ने दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश:मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़ के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment