Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेदांता पावर-प्लांट में बॉयलर फटा, 10 की मौत की खबर:सक्ती में 4 मौतों की पुष्टि, 30-40 मजदूर झुलसे, परिजनों ने किया हंगामा

    6 hours ago

    1

    0

    छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया है, जहां 6 मजदूरों की मौत की खबर है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन हंगामा कर रहे हैं। घायलों से मिलने देने की मांग कर रहे हैं। मौके पर एडिशनल एसपी सहित भारी पुलिस बल मौजूद है। सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो भी प्लांट पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा- पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे और घायलों के उपचार की व्यवस्था की जाए। घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- घटना से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Bengal में Amit Shah का Gorkha Card, बोले- बंगाल का विभाजन नहीं, संवैधानिक समाधान होगा
    Next Article
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री:राजभवन पहुंचे, सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment