Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेश भेजने के नाम पर 8.15 लाख की ठगी:अंबेडकरनगर में फर्जी वीजा-टिकट थमाया, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ाया, सगे भाइयों समेत 5 लोग ठगाए

    3 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर में फर्जी वीजा और टिकट के जरिए सगे भाइयों समेत पांच लोगों से 8.15 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर थाना और जैतपुर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव निवासी अच्छेलाल को विदेश भेजने का झांसा देकर पंजाब के अमृतसर निवासी अमनदीप सिंह ने उनसे 5 लाख 64 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित के मुताबिक, यह रकम दिसंबर 2025 से 25 फरवरी 2026 तक गूगल-पे के जरिए अलग-अलग किस्तों में ली गई। मुंबई एयरपोर्ट पर पता चला- वीजा और टिकट दोनों फर्जी आरोपी अमनदीप ने अच्छेलाल को 27 फरवरी की यात्रा के लिए वीजा और टिकट उपलब्ध कराए थे। जब अच्छेलाल मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे और जांच के दौरान अपने दस्तावेज दिखाए, तो वहां उन्हें बताया गया कि वीजा और टिकट दोनों फर्जी हैं। होटल वाउचर के नाम पर मांगे डेढ़ लाख और पीड़ित ने जब इस संबंध में आरोपी से संपर्क किया, तो उसने होटल वाउचर के नाम पर डेढ़ लाख रुपए और भेजने को कहा। आरोपी ने दावा किया कि यह रकम भेजने के बाद टिकट और वीजा सही हो जाएंगे। इसी दौरान अच्छेलाल को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पैसे मांगे तो आरोपी ने किया इनकार अच्छेलाल ने आरोपी से अपनी दी गई रकम वापस मांगी, लेकिन उसने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। निरीक्षक रंधा सिंह यादव ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी, दो कारोबारी गिरफ्तार:बिजनौर में दिल्ली और गाजियाबाद के आरोपियों ने लिया ITC का लाभ
    Next Article
    संभल में तेज स्पीड दो बाइकों की टक्कर:दो सगे भाई समेत तीन घायल, मुरादाबाद रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment