Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पारी और 217 रन से हराया:2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, रोच के 300 विकेट पूरे

    4 hours ago

    2

    0

    वेस्टइंडीज ने एंटीगुआ टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 217 रन के बड़े अंतर से हराया। उसने रोस्टन चेज की कप्तानी में पहला टेस्ट जीता है। इस जीत के साथ विंडीज ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला 3 जुलाई से खेला जाएगा। विवि रिचर्ड्स स्टेडियम में सोमवार को श्रीलंका दूसरी पारी में 101 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने चौथे दिन 15/1 से आगे खेलना शुरू किया था और पूरी टीम महज 32 ओवर में पवेलियन लौट गई। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। रोच विंडीज के एलीट बॉलर्स के क्लब में शामिल तेज गेंदबाज केमार रोच ने 4 विकेट झटके। उन्होंने टेस्ट करियर में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वे वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। वे कर्टली एम्ब्रोज के बाद 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले वेस्टइंडीज गेंदबाज बने। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ कोर्टनी वॉल्श, कर्टली एम्ब्रोज और मैल्कम मार्शल के नाम हैं। कुल मिलाकर वे यह माइल स्टोन हासिल करने वाले वेस्टइंडीज के 5वें गेंदबाज बने हैं। 2 बेस्ट परफॉरमेंस सभी विकेट विंडीज के पेसर्स ने झटके वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने श्रीलंकाई पारी के सभी 10 विकेट झटके। केमार रोच ने दिन के पहले ही ओवर में निशान मदुष्का को LBW किया। तीन गेंद बाद जेडन सील्स ने नाइटवॉचमैन कसुन रजिता को स्लिप में कैच कराया। फिर शमार जोसेफ ने कमिंदु मेंडिस को बोल्ड किया और पहली पारी के शतकवीर धनंजय डी सिल्वा को LBW आउट कर श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दीं। 6 श्रीलंकाई बैटर्स डबल डिजिट में नहीं पहुंचे श्रीलंका की ओर से दिनेश चांडीमल ने संघर्ष किया। उन्होंने 60 गेंदों पर 43 रन बनाए। वे श्रीलंका के टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज 15 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका। कई बल्लेबाज अंदर आती गेंदों पर LBW हुए, जबकि कुछ बाहरी किनारा लेकर आउट हुए। कमिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस दोनों गेंद छोड़ने के बाद बोल्ड हुए। रोच ने 300वां टेस्ट विकेट लिया बारिश के कारण कुछ देर खेल रुका, लेकिन दोबारा शुरुआत होते ही वेस्टइंडीज ने श्रीलंका की बची उम्मीदें खत्म कर दीं। लंच के बाद रोच ने दिनेश चांडीमल और मिलान रत्नायके को आउट किया। इसके बाद उन्होंने असिथा फर्नांडो को बोल्ड कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। 300वां विकेट लेने पर उन्हें यादगार के तौर पर 300 नंबर की वेस्टइंडीज टेस्ट जर्सी दी गई। --------------------------------------------------------- एंटीगुआ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… तीसरे दिन विंडीज की पारी 626/9 पर घोषित; श्रीलंका 15/1 वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में चल रहे इस मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने अपनी पहली पारी 626/9 के स्कोर पर डिक्लेयर की। इतना ही नहीं, तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका को दूसरी पारी में एक झटका भी दे दिया। पढ़ें पूरी खबर श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट दूसरे दिन बराबरी पर, 308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5 श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच दूसरे दिन तक बराबरी था। 308 रन के जवाब में विंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 271 रन बना लिए थे। कैरेबियाई टीम महज 37 रन पीछे थी। दूसरे दिन स्टंप्स तक आमिर जंगू 78 और रोस्टन चेज 42 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट, धनंजय डी सिल्वा का शतक श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन बनाए थे। गुरुवार को मैच के पहले दिन धनंजया डी सिल्वा ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 168 गेंद पर 120 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    टेस्ट में छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड-ब्रेक:जंगू और चेज ने 401 रन जोड़े, विंडीज की पारी 626/9 पर डिक्लेयर; श्रीलंका 15/1
    Next Article
    स्पोर्ट्स अपडेट्स:बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया; न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment