Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में मौत का मंजर, "हम तुम्हारे नौकर नहीं...":शुकतीर्थ में तीन श्रद्धालुओं की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, नाव चालकों पर लापरवाही-पैसे मांगने का आरोप

    4 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में रविवार को गंगा में डूबने से तीन श्रद्धालुओं की मौत के बाद जिला अस्पताल पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों और मृतकों के परिजनों ने घटना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस खबर का खंडन किया है, जिसमें संत समनदास आश्रम के कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होने का दावा किया जा रहा था। बिजनौर के फतेहपुर कलां निवासी प्रत्यक्षदर्शी दुष्यंत ने जिला हॉस्पिटल में देर रात मीडिया को बताया कि वह अपने साथियों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उनका एक साथी मनीष पुत्र नरेश गहरे पानी में चला। गया। उसे बचाने के लिए राजन पुत्र बाबूराम नदी में कूद गया, लेकिन वह खुद भी डूब गया। किसी तरह मनीष पुत्र नरेश को तो बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसे बचाने वाला युवक राजन जिंदगी की जंग हार गया। चश्मदीद दुष्यंत ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद नाव चालकों से लगातार मदद की गुहार लगाई गई, लेकिन उन्होंने सहयोग करने से इनकार कर दिया। उनका कहना था, "हम तुम्हारे नौकर थोड़े ही हैं।" चश्मदीद का यह भी दावा है कि नाव चालकों ने मदद के बदले पैसों की मांग की थी और पैसे देने का आश्वासन मिलने के बाद भी समय पर मदद नहीं की गई। उधर, सूचना मिलने पर बिजनौर से जिला अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि परिवार के बच्चे शुकतीर्थ मेले में गंगा स्नान के लिए आए थे, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया। कुछ ही पलों में खुशियां मातम में बदल गईं और दो परिवारों ने अपने बेटे तथा एक परिवार ने अपनी मासूम बेटी को हमेशा के लिए खो दिया। इधर, हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हुई कि संत समनदास आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोई बड़ी दुर्घटना हुई है। इस पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने तत्काल देर रात करीब 11 बजे स्पष्टीकरण जारी किया। पुलिस ने बताया कि आश्रम परिसर या सत्संग कार्यक्रम में कोई हादसा नहीं हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में महिला सशक्तिकरण पर बहू-बेटी सम्मेलन:महिलाओं को अधिकारों व योजनाओं के प्रति जागरूक किया
    Next Article
    बशीरतगंज गणेशगंज में नालियों में बह रहा सीवर:दुर्गंध और जलभराव से लोग परेशान, जर्जर खंभों और उलझे तारों से खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment