Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्दी में शराब पीते नजर आया दीवान:प्रयागराज में वीडियो बना रहे राहगीर के पूछने पर बोला- “वर्दी की ही देन है”

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पुलिस विभाग की छवि को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नगर कोतवाली में तैनात दीवान पवन कुमार सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीता नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा उस बातचीत की हो रही है जो वीडियो बना रहे राहगीर और दीवान के बीच सुनाई पड़ रही है। वीडियो में जब राहगीर उससे वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल करता है तो दीवान कथित तौर पर कहता है कि “वर्दी की ही देन है” जिसकी वजह से वह शराब पी रहा है। इसके साथ ही वह खुद को तनाव में बताते हुए शराब पीने की बात भी स्वीकार करता नजर आ रहा है। सड़क किनारे बैठकर शराब पीता नजर आया दीवान वायरल वीडियो किसी सार्वजनिक स्थान का प्रतीत हो रहा है। वीडियो में दीवान सड़क किनारे बैठकर शराब पीता नजर आ रहा है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति उससे सवाल करता है कि पुलिस की वर्दी पहनने वाले व्यक्ति का इस तरह खुलेआम शराब पीना क्या सही है। इस पर दीवान कथित तौर पर भावुक अंदाज में जवाब देता सुनाई पड़ रहा है। वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि वह मानसिक तनाव में होने की बात कह रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता और यह कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे अनुशासनहीनता बता रहे हैं। उधर कुछ यूजर्स इसे पुलिसकर्मियों पर बढ़ते वर्कलोड का नतीजा ठहरा रहे हैं। इंस्पेक्टर बोले- 10 दिन से छुट्टी पर है दीवान मामले में नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि संबंधित दीवान पवन कुमार पिछले करीब 10 दिनों से अवकाश पर है।उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो कब का है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। चूंकि संबंधित पुलिसकर्मी छुट्टी पर है, इसलिए उससे तत्काल संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। उधर डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि एसीपी कोतवाली को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला:वाराणसी में परिजनों ने दी पुलिस को सूचना, आरोपी पति फरार
    Next Article
    सौरभ हत्याकांड में आज साहिल बेगुनाही साबित करेगा:वकील बोले- उसका बचना मुमकिन नहीं, मुस्कान ने प्रेमी संग मिलकर पति को नीले ड्रम में भरा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment