Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में रम्पा महल कब्जा मुक्त, प्रशासन ने किया सील:सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में कार्रवाई, 8 जनवरी को जारी हुई थी नोटिस,कब्जेदारों के तोड़े ताले

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर। शहर के चर्चित रम्पा महल पर गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कब्जा मुक्त कराया और भवन को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका के ईओ और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई और कब्जेदारों द्वारा लगाए गए तालों को तोड़कर प्रशासन ने अपने ताले लगवा दिए। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका द्वारा रम्पा महल को कब्जा मुक्त कराने के लिए 8 जनवरी को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद से करीब चार माह तक कागजी प्रक्रिया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद गुरुवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और सख्त कार्रवाई करते हुए भवन को अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने पहले पूरे परिसर की जांच कराई और फिर कब्जेदारों के लगाए गए ताले तोड़े गए। इसके बाद नगर पालिका ने अपने ताले लगाकर रम्पा महल को सील कर दिया। मौके पर किसी भी प्रकार के विरोध या अव्यवस्था से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है और लंबे समय से चले आ रहे कब्जे को समाप्त कर सरकारी संपत्ति को सुरक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवैध कब्जों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अवैध कब्जों पर अंकुश लगेगा और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CISCE 10वीं का रिजल्ट जारी:कानपुर में श्रेष्ठी सिंह ने 99.8% के साथ किया टॉप, स्कूलों में जश्न
    Next Article
    महोबा में 300 फीट गहरी खदान में कूदा व्यक्ति:26 घंटे बाद भी सुराग नहीं, SDRF टीम रेस्क्यू में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment