Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में उपद्रवियों का पोस्टर-चस्पा, 7 थाने की फोर्स तैनात:सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी, माहौल बिगाड़ा तो होगी कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के नेहिया गांव में झंडे को लगाने और उतारने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई है। चोलापुर थाने की गोसाईगंज चौकी प्रभारी की तहरीर पर 11 नामजद और सहित 60 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मीडिया और अपने कैमरों से ली गई वीडियो और फोटो के आधार पर उपद्रवियों की तस्वीरों वाला पोस्टर गांव में जगह-जगह चस्पा कर उपद्रवियों की शिनाखत शुरू कराई है। इसके अलावा बाहरियों को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं है। अंदर जाने वालों का आधार कार्ड चेक किया जा रहा है। गांव में साथ थाने की फोर्स के साथ पीएसी मौजूद है। गांव में चस्पा हुए पोस्टर वाराणसी के चोलापुर थाने के नेहिया गांव में अंबेडकर जयंती पर लगे झंडे को हटाने को लेकर बढे विवाद में 17 अप्रैल को जमकर बवाल हुआ था। एक पक्ष के पथराव में एसीपी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। ऐसे में पुलिस ने गंभीर धाराओं में 60 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। ऐसे में पुलिस ने सभी की शिनाख्त के लिए अब गांव में बवाल की फुटेज और फोट के माध्यम से फोटो निकालकर उपद्रवियों का पोस्टर लगाया है। ताकि उपद्रवियों को खोजा जा सके। एडीसीपी ने की ग्रामीणों से बात घटना के दुसरे दिन 18 अप्रैल को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। एडीसीपी वरुणा लिपि नागायच और इंस्पेक्टर ट्रेनी आईपीएस मानसी दहिया और नायब तहसीलदार पिंडरा ने गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत भी की और उन्हें भयमुक्त रहने को कहा। वहीं पुलिस ने सुबह ही गांव में उपद्रवियों के पोस्टर चिपकाए। साथ ही सभी को निर्देशित किया की बाहरियों का प्रवेश नहीं होगा। सोशल मीडिया अकाउंट की हो रही निगरानी डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया - उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। माहौल बिगाड़ने वालीं से सख्ती से निपटा जाएगा। गांव के हर हिस्से में उपद्रवियों की तस्वीरें चस्पा की गयी है। इसके अलावा सोशल मीडिया अकाउंट की मॉनिटरिंग की जा रही है। माहौल खराब करने वालों की पहचान कराई जा रही है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा एहतियातन बाहरियों के प्रवेश को अभी गांव में रोका गया है। जानिए नेहिया गांव में कैसे हुआ बवाल और अभी तक क्या हुई कार्रवाई… झंडा हटाने को लेकर हुआ बवाल गोसाईगंज चौकी प्रभारी विपिन पांडये ने तहरीर देते हुए बताया - नेहिया गांव के मुख्य द्वार पर रामनवमी के दिन भगवा झंडा लगाया गया था। अंबेडकर जयंती पर भीम आर्मी के बसपा समर्थित लोगों ने भगवा झंडा हटाकर नीला झंडा लगा दिया था। पुलिस ने पहुंचकर सभी झंडे हटवा दिए थे पर शुक्रवार को फिर भगवा झंडे लगे थे जिसे लेकर भीम आर्मी के लोग बवाल करने लगे।मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझने का प्रयास किया तो वो उग्र हो गए। शुक्रवार को शुरू हुआ बवाल तो पहुंची फोर्स चौकी इंचार्ज ने बताया - शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे काफी संख्या में लोग गांव में पहुंच गए। जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान लोग बार-बार पूछते दिखे कि जब झंडा लगाने से मना कर दिया गया था, तो फिर यह झंडा कैसे लगा। किसके आदेश पर झंडा लगाया गया? झंडा लगाने को लेकर हंगामे की सूचना पर चोलापुर, चौबेपुर, फूलपुर, बड़ागांव सहित करीब 6 से अधिक थानों की पुलिस गांव में पहुंची। ऐसे में आजाद समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की गई। इसी बीच हिंदू धर्म संगठन के लोग भी पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी के दौरान पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को हटाया जा रहा था। गांव के अंदर करने पर कर दिया पथराव इस दौरान पुलिस ने दलित समुदाय के लोगों को गेट के अंदर करने के लिए भगाय तो उधर से पथराव शुरू हो गया और इसमें पुलिस के कई अधिकारी कर कर्मी चोटिल हो गये। एसीपी विदुष सक्सेना को भी चोट लगी वहीं दो दरोगा भी घायल हो गए। जिन्हे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस को सभी को खदेड़ने के लिए लाठी भाजनी पड़ी। 11 नामजद सहित 60 पर मुकदमा दर्ज चौकी इंचार्ज की तहरीर पर चोलापुर थाने में - औरा गांव निवासी अजीत कुमार, सिंधौरा निवासी प्रदीप कुमार, भोपापुर निवासी राजकुमार, हनुमान, नेहिया निवासी निखिलकुमार , साजन, राजन, संजीत, सूखा, सगीना और अमरजीत शामिल हैं। वहीं 50 अज्ञात महिला एवं पुरुष के ऊपर हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा और दंगा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में जानलेवा हमला करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार:शनिवार की शाम प्रेम संबंधों में मारी थी युवक को गोली, गैंगस्टर पर दर्ज हैं 14 मुकदमे
    Next Article
    जिला बार चुनाव, महिला आरक्षण पर अध्यक्ष-महामंत्री प्रत्याशियों को नोटिस:मेरठ में 21 में से 13 पदों पर होगा मतदान, 8 पर निर्विरोध निर्वाचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment