Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में शिक्षकों की दशा-दिशा बदलने का संकल्प:ऋतिका बोलीं- सरकार को मांगेंगे मानदेय-कैशलेस, शिक्षकों को मतदाता बनाने का लक्ष्य

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में बुधवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने शिक्षकों की दशा और दिशा बदलने का शंखनाद किया। संगठन की नई जिला टीम की घोषणा हुई, वहीं सभी ब्लॉक और तहसील में शिक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई। शिक्षक संवाद कार्यक्रम में सभी को शिक्षक मतदाता बनाने का लक्ष्य दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष और वाराणसी शिक्षक निर्वाचन खंड की प्रभारी ऋतिका दुबे ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और मनोनयन पत्र वितरित किए। संगठन में पहली बार महिला ईकाई को नया स्वरुप दिया गया। वहीं प्रधानाचार्य परिषद और प्रबंधक परिषद की सूची भी जारी की गई। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने शहर के एक कॉलेज में शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतिका दुबे ने कहा कि वाराणसी और मिर्जापुर मंडल में वित्तविहीन शिक्षकों की दशा ठीक नहीं है, इसे बदलने का समय आ गया है। शिक्षक समाज की रीढ़ है और सुनहरे भविष्य का निर्माणकर्ता है। सूरज की पहली किरण से लेकर देर रात तक सेवाएं देने वाले इन वित्तविहीन शिक्षकों की दुश्वारियां का यह अंतिम वर्ष है। उन्होंने कहा कि वाराणसी और मिर्जापुर ही नहीं समूचे प्रदेश में समान कार्य के लिए समान वेतन न मिलना चाहिए। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा इनको नामवली, सरकारी मान्यता, नियमित मानदेय और कैशलेस इलाज की मांग धरातल तक पहुंचाने के लिए सड़क से संसद तक हुंकार भरेगी। वाराणसी शिक्षक निर्वाचन खंड की प्रभारी ऋतिका दुबे ने कहा कि शिक्षकों के आशीर्वाद से लखनऊ में पहुंचे माननीय और जनप्रतिनिधियों ने लौटकर एक बार सुध नहीं ली। बिगड़ते हालातों ने हालात बदल दिए हैं। अगले 6 महीने में हर स्कूल, हर शिक्षक और हर प्रधानाचार्य तक पहुंचने का रूट प्लान बताया। महासभा का मनोनयन समारोह में बांटे प्रमाणपत्र माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतिका दुबे ने शिक्षकों का सम्मान और अभिनंदन किया। नवगठित संगठन के पदाधिकारियों को पटका पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें संस्था के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में ऋतिका दुबे, प्रधानाचार्य महासभा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, महासभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा, जिला संगठन मंत्री असीम चौबे, कौशलेंद्र सिंह, जटाशंकर दुबे, कमलेश यादव, राम सिंह, मंडल संरक्षक ममता तिवारी, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुषमा श्रीवास्तव, दुष्यंत सिंह, पूर्णिमा दीक्षित मंजू सिंह, रामबाबू गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी दुबे तथा संचालन सुभाष चंद्र यादव ने किया। विद्यालय के प्रबंधक कौशलेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर गणमान्य लोगों में आदि लोगों ने सहभागिता की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    80 साल के बुजुर्ग की खतौनी सुधरी:जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे थे, डीएम के निर्देश पर 2 घंटे में सही की गई
    Next Article
    20 लाख से संवरा पुस्तकालय,500 रुपए में तीन-साल की सदस्यता:डीएम ने किया निरीक्षण, 67 हजार से ज्यादा किताबें है मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment