Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 लाख से संवरा पुस्तकालय,500 रुपए में तीन-साल की सदस्यता:डीएम ने किया निरीक्षण, 67 हजार से ज्यादा किताबें है मौजूद

    3 hours ago

    1

    0

    राजकीय जिला पुस्तकालय चुन्नीगंज को 20 लाख रुपए कीमत से आधुनिक किया गया है। सीएसआर फंड से करीब 20 लाख रुपये खर्च कर पुस्तकालय का आधुनिकीकरण कराया गया है। यह प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है और तीन वर्ष की सदस्यता के लिए मात्र 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। डीएम ने किया निरीक्षण बुधवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुस्तकालय पहुंचकर सीएसआर फंड से कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। प्रथम तल स्थित वाचनालय में उन्होंने छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी तैयारी, पुस्तकों की उपलब्धता, पेयजल और इंटरनेट सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। छात्रों ने बेहतर व्यवस्था पर संतोष जताया। डीएम ने कहा कि पुस्तकालय को और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा और छात्रों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। 120 के बैठने की व्यवस्था आधुनिकीकरण के तहत पुस्तकालय में कुर्सी-मेज, आरओ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और समृद्ध पुस्तक संग्रह जैसी सुविधाएं उन्नत की गई हैं। सबसे बड़ा बदलाव बैठने की क्षमता में देखने को मिला है। पहले जहां 60 से 70 छात्र ही एक साथ बैठ पाते थे, अब करीब 120 छात्रों के बैठने की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे अधिक अभ्यर्थियों को एक साथ अध्ययन का अवसर मिल रहा है। 67 हजार से ज्यादा किताबें पुस्तकालय प्रभारी प्रशांत कुमार द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 50 छात्र-छात्राएं यहां अध्ययन कर रहे हैं। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के साथ साहित्य, विज्ञान, गणित, इतिहास, संस्कृति, जीवनी और अन्य विषयों की 67 हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। सभी प्रमुख समाचार पत्र और पत्रिकाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में इंटरनेट, इनवर्टर और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। शांत और व्यवस्थित वातावरण के कारण यह पुस्तकालय छात्रों के लिए एक प्रभावी अध्ययन केंद्र बनता जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में शिक्षकों की दशा-दिशा बदलने का संकल्प:ऋतिका बोलीं- सरकार को मांगेंगे मानदेय-कैशलेस, शिक्षकों को मतदाता बनाने का लक्ष्य
    Next Article
    सुल्तानपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पुलिस करा रही पोस्टमार्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment