Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में पिता ने किया 8 वर्षीय बेटी से रेप:बेटी को लेकर थाने पहुंची मां, मुंबई भाग रहा आरोपी अरेस्ट

    13 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के चौबेपुर थानाक्षेत्र में कक्षा 4 की छात्रा से पिता ने ही दुष्कर्म कर डाला। घटना 18 अप्रैल की रात की है। जिसकी सूचना आरोपी की पत्नी ने थाने में दी। जिसके बाद एक्टिव हुई पुलिस ने आरोपी पिता को मुंबई भागने की फिराक में सारनाथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पिता ने पुलिस को बताया की वह शराब के नशे में था और उसने यह कृत्य किया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अकेले कमरे में पाकर बनाया हवस का शिकार पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया - 18 अप्रैल की रात मै गर्मी की वजह से छत पर सोने चली गई थी। मेरी 8 वर्षीय बेटी कमरे में अकेले सो रही थी। इसी दौरान मेरा पति वहां पहुंचा और मेरी बेटी के साथ गलत कृत्य करने लगा। इससे बेटी जाग गई पर विरोध नहीं कर पाई। जब उसे दर्द हुआ और वह चीखी तो मै निचे उतर कर आयी तो उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मुझे देखकर वह वहां से फरार हो गया। सुबह-सुबह पहुंची थाने पीड़िता ने बताया - इसके बाद सुबह होते है बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को सारनाथ थाने से मुबाई जाने की फिराक में गिरफ्तार कर लिया है। उसे थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल में हुई दुष्कर्म की पुष्टि इस बारे में चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर द्वारा बताया गया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। इसके अलावा पीड़िता का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल भी कराया जा चुका है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में तापमान 43 डिग्री के पार:अप्रैल माह में 14 साल का रिकॉर्ड टूटा,वायु प्रदूषण भी बढ़ा
    Next Article
    बलिया में 15 हजार लीटर अवैध लहन नष्ट:पुलिस-आबकारी टीम ने सरयू किनारे की छापेमारी, भट्ठियां तोड़ीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment