Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में महिला अभ्यर्थियों के मंगलसूत्र निकलवाए गए:असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा का दूसरा दिन, कई की उम्र 50 साल पार

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का आज दूसरे दिन है। वाराणसी के 8 केंद्र बनाये गए हैं। कई परीक्षा केंद्रों पहुंची महिला अभ्यर्थियों के मंगलसूत्र व चेन तक निकलवाए गए। कुछ अभ्यार्थियों ने इसका विरोध भी किया। इसी तरह धूप की वजह से गमछा लेकर पहुंचे कुछ अभ्यर्थियों को गमछा निकाल कर अंदर जाने की बात कही गई तो उन्होंने भी नाराजगी जताई। परीक्षा केंद्रों पर कई ऐसे अभ्यर्थी भी दिखे जिनकी उम्र 50 साल के ऊपर रही। यह परीक्षा प्रदेश के 6 प्रमुख जनपदों, आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी में आयोजित हो रही है। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित होगी। शनिवार को पहले दिन प्रदेश भर में इस पुनर्परीक्षा में कुल 19,718 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 41.35% महिला और 58.65% पुरुष अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। AI कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी आयोग में स्थापित एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से सभी केंद्रों की लाइव निगरानी की जा रही है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और उपसचिव की मौजूदगी में एआई कैमरों के जरिए परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। सभी परीक्षा केंद्रों के आप-पास निषेधाज्ञा लागू की गई है। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा उनकी निगरानी टीमों के द्वारा परीक्षा केंद्रों पर लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त फोर्स की तैनाती की गई है। संदिग्ध व असामाजिक तत्वों पर सख्ती से नजर रखने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के द्वारा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस मोबाइल फोन आदि का प्रयोग प्रतिबंधित होगा। विमल कुमार विश्वकर्मा वाराणसी के प्रेक्षक प्रत्येक जनपद के लिये एक-एक सदस्य को प्रेक्षक नामित कर जनपदों में भेजा गया है। वाराणसी के लिए विमल कुमार विश्वकर्मा को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वह जनपद में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिए। इसी तरह गोरखपुर में डा.कृष्ण चंद्र वर्मा, प्रयागराज में डा. हरेन्द्र कुमार राय, आगरा में कीर्ति गौतम, मेरठ में प्रो. राधाकृष्ण एवं लखनऊ में योगेन्द्र नाथ सिंह प्रेक्षक नामित किये गये हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें परीक्षा : अध्यक्ष आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की गयी है कि वे समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे तथा प्रवेश पत्र में लिखित निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें। शासन के निर्देशों के अनुरूप परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उनके हित में सुनिश्चित की गयी हैं। अभ्यर्थी किसी अफवाह या बहकावे में न आयें । आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in एवं 'X' हैंडल @upesscprayagraj पर सूचनाओं के संबंध में पुष्टि कर लें। एक साल बाद दोबारा हो रही यही परीक्षा दरअसल, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या-51 के तहत एडेड डिग्री कालेजों में 910 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए 16 और 17 अप्रैल 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित कराई थी। भर्ती के लिए करीब 82 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन परीक्षा के तुरंत बाद से ही बड़े पैमाने पर धांधली, नकल और अवैध वसूली की शिकायतें सामने आने लगी थीं। अभ्यर्थी भी लगातार इसको लेकर धरना प्रदर्शन भी करते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए CM के निर्देशन में STF ने गोपनीय जांच कराई। जांच में बड़ा खुलासा हुआ था। इसके बाद STF ने फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों महबूब अली, बैजनाथ पाल और विनय पाल को गिरफ्तार कर लिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन की मांग:युवा भाजपा नेता विवेक मौर्य ने परिवहन मंत्री को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    पेनाल्टी से छूट पा सकेंगे GDA के आवंटी:OTS के तहत आवेदन शुरू; लगाए जाएंगे कैंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment