Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू:अगले वर्ष से MBBS में होंगे 150 दाखिले, 198 बेड का होगा यह मेडिकल कालेज

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल व मानसिक अस्पताल कैंपस में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो चुका है। यह अगले वर्ष तक बनकर तैयार हो जाएगा। अगले वर्ष से यहां एमबीबीएस के लिए दाखिले शुरू हो जाएंगे। 150 सीटों पर MBBS में प्रवेश लिए जाएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस राम ने बताया कि यहां बनने वाले मेडिकल कॉलेज में 198 बेड रहेंगे। इसके साथ यहां सुविधाएं भी बढ़ेंगी। वाराणसी समेत आस पास के कई जनपदाें के मरीजों को इस मेडिकल कॉलेज से काफी राहत मिलेगी। आठ मंजिला होगा यह नया मेडिकल कॉलेज CMS डॉ. आरएस राम बताते हैं, यह मेडिकल कॉलेज आठ मंजिला होगा। यहां लगभग सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टर होंगे। जनरल मेडिसिन, बाल रोग विभाग, त्वचा रोग विभाग, जनरल सर्जरी, हड्‌डी रोग, ENT, नेत्र रोग विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के साथ आईसीयू, ट्रामा सेंटर, मेजर आपरेशन थियेटर व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। दरअसल, यह मेडिकल कालेज मानिसक अस्पताल कैंपस में बनना है और दूसरी पटरी पर स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल कैंपस तक इसका विस्तार होना है। यही कारण है कि दोनों अस्पताल को जोड़ों के लिए सड़क के ऊपर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इससे लोगों को आसानी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में शराब ठेके पर युवक पर जानलेवा हमला:आरोपी गिरफ्तार नहीं, ग्रामीणों में रोष, SSP से न्याय की गुहार
    Next Article
    प्रभसिमरन सिंह बोले- 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम से युवाओं को फायदा:टीम इंडिया में एंट्री के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment